अगर आप एलीट धावक नहीं हैं तो इसे दौडने के लिये आपको बाकायदा क्वालिफ़ाई करना पडता है। कोई भी ऐरा-गैरा जाकर प्रारम्भ पंक्ति पर खडा नहीं हो सकता। बोस्टन मैराथन के क्वालिफ़ाईंग स्टैन्डर्ड इस प्रकार हैं:
| उम्र समूह | पुरूष | महिला |
| 18-34 | 3hrs 10min | 3hrs 40min |
| 35-39 | 3hrs 15min | 3hrs 45min |
| 40-44 | 3hrs 20min | 3hrs 50min |
| 45-49 | 3hrs 30min | 4hrs 00min |
| 50-54 | 3hrs 35min | 4hrs 05min |
| 55-59 | 3hrs 45min | 4hrs 15min |
| 60-64 | 4hrs 00min | 4hrs 30min |
| 65-69 | 4hrs 15min | 4hrs 45min |
| 70-74 | 4hrs 30min | 5hrs 00min |
| 75-79 | 4hrs 45min | 5hrs 15min |
| 80 and over | 5hrs 00min | 5hrs 30min |
इस साल की बोस्टन मैराथन को लेकर लोग ज्यादा उत्साहित थे। इस बार लोग उम्मीद कर रहे थे कि शायद महिला और पुरूष दोनों वर्गों में से किसी एक में तो कोई अमेरिकन इस दौड को जीतेगा। पुरूष वर्ग में रायन हाल (Ryan Hall) से लोगों को बडी उम्मीदें थीं लेकिन महिला वर्ग में कारा गाऊचर भी प्रबल प्रतिद्वन्दी थीं।
लोग कयास लगा रहे थे कि शायद रायन हॉल २४ वर्षों के बाद फिर से बोस्टन मैराथन जीतने वाले अमेरिकन धावक बन सकेंगे| पुरुषों के दौड़ में अन्य मुख्य प्रतिद्वंदी इथियोपिया के राबर्ट चेरिओट (Robert Cheruiyot, जो इस दौड़ को चार बार पहले जीत चुके हैं) , कीनिया के डेनिएल रोनो (Daniel Rono) और कीनिया के ही इवांस चेरिओट (Evans Cheruiyot) थे | इथियोपिया के देरिबा मर्गा ने बीजिंग ओलंपिक में आख़िरी ४०० मीटर में अपना तीसरा स्थान खो दिया था, लेकिन जनवरी में हमारे शहर ह्यूस्टन में देरिबा में शानदार दौड लगाते हुये Houston Marathon जीती थी, इसीलिये वो भी प्रबल दावेदार थे।
महिलाओं की दौड़ की बात करें तो रायन हॉल की ही तरह अमेरिका की ही कारा गाऊचर (Kara Gaucher) से लोगों को काफी उम्मीदे थी| कीनिया निवासी पिछले वर्ष की चैम्पियन डीरे टयून (Dire Tune) और इथियोपिया की सेलिना कोस्गी (Salina Kosgei) कट्टर प्रतिद्वंदियों में से थीं | पिछले वर्ष महिलाओं की दौड़ में प्रथान और द्वितीय स्थान का अंतर दो सेकेंड्स से ही कम था और इस साल ही कुछ ऐसी ही प्रतियोगिता की आशा थी|
सबसे पहले महिलाओं की ही दौड का पिछले साल का वीडियो देखिये और आखिरी ४०० मीटर दौड की उत्तेजन महसूस कीजिये।
इस वर्ष भी महिलाओं की दौड की समाप्ति देखना अपने में एक अनुभव था। २५.२ मील के बाद आख़िरी मील की दौड़ में कारा (Kara) डीरे (Dire) और सेलिना (Salina) से लगभग २-३ कदम आगे चल रहीं थीं, लेकिन इस आख़िरी १ मील की दौड़ में जो हुआ उसे शब्दों में बता पाना संभव नहीं है और इसके लिए आपको ये वीडियो देखना पडेगा|
अगर आप केवल परिणाम पढना चाहे तो वो इस प्रकार हैं:
1. Salina Kosgei KEN 2:32:16
2. Dire Tune ETH 2:32:17
3. Kara Goucher USA 2:32:25
4. Bezunesh Bekele ETH 2:33:08
5. Helena Kirop KEN 2:33:24
6. Lidiya Grigoryeva RUS 2:34:20
7. Atsede Habtamu ETH 2:35:34
8. Colleen S. De Reuck USA 2:35:37
9. Alice Timbilili KEN 2:36:25
10. Alina Ivanova RUS 2:36:50
पुरुषों की दौड़ में १७ मील के बाद कुछ ख़ास नहीं बदला | देरिबा मर्गा ने अपनी बढ़त बनाए रखी और रायन हॉल चौथे से तीसरे स्थान पर आ गए | देरिबा मर्गा ने अपने प्रतिद्वंदी को ५० सेकेंड्स से पछाड़कर इस दौड़ को जीता, इसके साथ ही उन्होंने बोस्टन मैराथन के $१५०,००० (लगभग ७५ लाख रुपये) के ईनाम को भी जीता| पुरुषों की दौड़ के परिणाम इस प्रकार रहे |
1. Deriba Merga ETH 2:08:42
2. Daniel Rono KEN 2:09:32
3. Ryan Hall USA 2:09:40
4. Tekeste Kebede ETH 2:09:49
5. Robert Cheruiyot KEN 2:10:06
6. Gashaw Asfaw ETH 2:10:44
7. Solomon Molia ETH 2:12:02
8. Evans Cheruiyot KEN 2:12:45
9. Stephen Kiogora KEN 2:13:00
10. Timothy Cherigat KEN 2:13:04
और अन्त में इथियोपिया के धावक अपनी विजयी मुस्कान के साथ, ;-)




4 टिप्पणियाँ:
अच्छी जानकारी दे दी..खूब दौड़ो/// शुभकामनाऐं.
अफ्रीकी धावक अपने देशों में बचपन में दौड़-दौड़कर स्कूल-कॉलेज जाते हैं। अत: हर जगह मैराथन में वही जीत पाते हैं।
नीरज जी, आप बॉस्टन मैराथन कब जीत रहे हैं? अग्रिम शुभकामनायें कबूल करें! :)
बोस्टन मैराथन का बहुत सुन्दर परिचय दिया है आपने। इसे पढ कर मेरे दिल से यही आवाज निकल रही है कि काश कोई भारतीय भी वहां पर होता, तो कितना अच्छा होता।
----------
TSALIIM.
-SBAI-
यह समझ नहीं आता कि कीनिया/इथियोपिया के धावक कैसे आगे रहते हैं। क्या लम्बी दूर की दौड़ में जिनेटिक एंगल है?
एक टिप्पणी भेजें