ह्यूस्टन मैराथन अब केवल ७ हफ़्ते दूर है । आखिरी के तीन हफ़्ते टेपर ट्रेनिंग (Taper training) के होंगे । टेपर ट्रेनिंग का मतलब है कि आप आखिरी तीन हफ़्तों में अपनी ट्रेनिंग को धीरे धीरे कम करते हैं जिससे आपका शरीर पिछले ५ महीने की ट्रेनिंग के कष्ट (Stress) से उबर कर मैराथन दौड के लिये बिल्कुल तैयार रहे । इसका एक मतलब और ये है कि अब केवल ४ हफ़्तों की कष्ट दायक (हफ़्ते में ६५-७० किमी दौडना) ट्रेनिंग बाकी है ।
आज सुबह १८ मील (~२९ किमी) की लम्बी दौड के दौरान मेरे एक मित्र ने कहा ।
Neeraj, so now India must be really pissed and guess Pakistan is gonna have a real tough situation.
एक अन्य मित्र मे टिप्पणी की ।
Pakistan could be in deep s***.
ह्यूस्टन के प्रमुख अखबारी वेबसाईटों पर भी लोगों की टिप्पणियों से अनुमान लगा कि वे लोग सोच रहे हैं कि अब भारत इसका बदला पाकिस्तान से जरूर लेगा ।
और इधर मैं हूँ जिसे खुद भरोसा नहीं है कि भारत कुछ करेगा भी कि नहीं और यदि कुछ करेगा तो क्या ?
खैर....
आज दौड के दौरान इत्तेफ़ाक से एक भी महिला हमारे साथ नहीं दौड रही थी और इसका नतीजा हुआ कि बातों का सिलसिला Slippery Slope पर फ़िसलता चला गया, ऐसा नहीं है कि जब महिलायें साथ में होती हैं तो बडी सलीकेदार बाते होती हैं :-) बस समझ लीजिये कि दौडने के दर्द को कम करने के लिये बातों का ही तो सहारा होता है :-) सबने मजेदार चुटकुले/किस्से सुनाये, उम्र में सब मुझसे बडे थे लेकिन लगभग सभी से व्यक्तिगत जान पहचान बन गयी है तो कोई असुविधा नहीं थी । इसी सिलसिले में बात फ़िटनेस, भोजन पर आयी और पैट्रिक ने सटीक टिप्पणी की ।
We should treat our bodies as a temple for us but rather we treat it as amusement park.
मैने चुटकी ली,
And runners treat it as a free pass to amusement park, :-)
अन्यथा कौन बेवकूफ़ रविवार के दिन सुबह पाँच बजे उठकर छ: बजे पार्क में आकर २.५-३ घंटे दौडेगा ।
क्लेटन ने कहा:
At least we will not die of heart attack sitting on a couch.
इस पर स्टीव बोले,
But, we may die of a failed liver due to all that beer we drink after the run.
पैट्रिक:
By the way, Simon is buying beer this Wednesday to celebrate his engagement.
इस पर सब हंसे और एक मत से स्वीकार किया गया कि खराब लीवर से मिली मौत दिल के रूकने वाली मौत से श्रेष्ठ है और सभी बुधवार की दौड के बाद मिलने वाली मुफ़्त बीयर के सपनों में खो गये :-)
रविवार, नवंबर 30, 2008
शुक्रवार, नवंबर 28, 2008
कोई उम्मीद बर नहीं आती, कोई सूरत नजर नहीं आती
डिस्क्लेमर: आप भले ही विश्वास न करें लेकिन नीचे लिखी घटना अक्षरश: सत्य है । और सम्भवत: ये एक लम्बी पोस्ट भी हो और बिल्कुल बेमतलब जिसका यथार्थ से कोई वास्ता न हो ।
बात सन ९२ के आस पास की है । जम्मू और कश्मीर में उस समय लगभग रोज ही बम विस्फ़ोट होते थे । दूरदर्शन पर सुनना कि "स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियन्त्रण में है" आम बात होती थी । उस समय हम शाहजहाँपुर में रहते थे । हम कक्षा ६-७ में पढा करते थे और घर से स्कूल का लगभग ५-६ किमी का सफ़र रिक्शे पर तय किया करते थे । रास्ते में खन्नौत नदी पडती थी जिस पर दो पुल बने हुये थे । एक दिन रिक्शे पर बैठे बैठे विचार आया कि आतंकवादी जम्मूकश्मीर में बम फ़ोडते हैं जहाँ इतनी पुलिस है, एक बम से खन्नौत का पुल उडा दें तो कम से कम २ महीने के लिये स्कूल की छुट्टी । और खन्नौत का पुल उडाना भी आसान है क्योंकि दूर दूर तक कोई पुलिस वाला नहीं रहता है । रिक्शे पर बाकी बच्चों ने भी इस चर्चा में भाग लिया और कुछ ने कहा कि शायद ३-४ महीने की छुट्टी हो जाये तो कुछ ने कहा कि पापा दूसरे स्कूल में नाम लिखा देंगे ।
उसी दिन शाम को स्कूल से घर लौट कर पिताजी का इन्तजार करते रहे । पिताजी घर आये तो उनसे भी यही सवाल पूछा कि वो ऐसी जगह बम क्यों नहीं रखते जहाँ कोई न पकडे और उनका काम भी हो जाये । पिताजी ने कहा कि शाहजहाँपुर में बम फ़टेगा कि कोई खास ध्यान नहीं देगा लेकिन जम्मू-कश्मीर का बडा नाम है इसीलिये ऐसा करते हैं । तभी टी.वी. पर एक कार्यक्रम आने लगा और सारी बातचीत खत्म ...
याद दिला दें कि ये वही शाहजहाँपुर है जहाँ काफ़ी बडी मुस्लिम आबादी होने के बाद भी ९२ के बाद हिन्दू और मुस्लिमों में एक भी मुढभेड नहीं हुयी थी और न ही एक भी दिन के लिये कर्फ़्य़ू लगा था ।
लेकिन आज मुझे खन्नौत के पुल की सच में बहुत चिन्ता हो रही है । ब्रेकिंग न्यूज, टेली कम्यूनिकेशन की क्रान्ति के बाद कोई भी जगह ५ मिनट में आम से खास हो सकती है । क्या आतंकी भी इसी योजना के सहारे चल रहे हैं ?
विस्फ़ोट की जिम्मेवारी लेने सरीखा काम भी केवल सनसनी फ़ैलाने वाला है । जब ब्रेकिंग न्यूज से सनसनी फ़ैल ही रही है तो अपना नाम भी क्यों बतायें । आज डेक्कन मुजाहिदीन तो कल शाहजहाँपुर मुजाहिदीन तो परसों औरैया मुजाहिदीन । कर लो जो करना है, हम नहीं बतायेंगे कि हमने किया है । आतंक सबसे भयावह होता है जब वो आपकी आंखो में हो, आप दिल में हो कि कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है । क्या करेंगे ऐसे में आप ?
आप अपने शहर का उदाहरण उठा कर देख लीजिये जहाँ भी आप रहते हों, क्या आप सुरक्षित हैं ? आपके आस पडौस कि रिक्शे/टैम्पों में चार आतंकवादी बैठ कर जा रहें हो तो क्या आप उन्हें पहचान लेंगे ? उनके सिर पर सींग तो नहीं होते ? पिछले कुछ सालों से देखें तो ऐसी ऐसी जगह आतंकी हमले हुये हैं जिनके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता, छोटे छोटे शहर, एकदम आम ... और इसके बाद ये दिल दहला देने वाली मुम्बई की घटना । हर आँख में आतंक का साया और देश की खूफ़िया एजेंसियाँ पूरी तरह से बेखबर ।
इसका हल क्या है ? कुछ ने कहा कि पीओके पर हमला बोल दो । उससे क्या होगा ? पोटा के बारे में दिनेशजी पहले ही एक पोस्ट लिख चुके हैं । हम हताशा में बस अगले दिन उठकर काम पर ही चल सकते हैं कि देख लो नहीं डरा मुम्बई, मुम्बई के जज्बे को सलाम और फ़िर इन्तजार में कटते दिन और रात ।
केवल एजेन्सियाँ बना देने से काम नहीं होगा । जो हवलदार ५०० रूपये लेकर ट्रक को बिना चैक कर जाने दे रहा है कि कागज पर सेब लिखा है लेकिन असल में टैक्स बचाने के लिये मसाले भरे हैं, उससे आप कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि अगली बार वो गोलियों से भरा ट्रक रोक लेगा । २०० रूपये लेकर ड्राइविंग लाईसेंस और राशन कार्ड बनाने वाला अनजाने में एक आतंकवादी को भारत का नागरिक नहीं बना देगा इसकी क्या गारण्टी है ? जब तक जनता ईमानदार नहीं होगी अगर फ़रिश्ते भी हमारी सेवा में लग जायें तो सुरक्षा की कोई गारण्टी नहीं दे सकता ।
आज मैं अपने पाठक गणों को गृहमंत्री बना रहा हूँ, अपनी प्रतिक्रिया दीजिये कि आप क्या करेंगे ? केवल भावनाओं में बहकर नहीं ठंडे दिमाग से सोचकर जवाब दीजिये क्योंकि मेरे पास केवल सवाल हैं ।

तुम आज कुछ भी न पूछो कि दिल उदास बहुत है !!!
अक्सर मैं भावनाओं के प्रवाह में कुछ भी लिखने से बहुत गुरेज करता हूँ लेकिन,
तुम आज कुछ भी न पूछो कि दिल उदास बहुत है :-( :-( :-(

बुधवार, नवंबर 19, 2008
एक नैनो पोस्ट !!!!
आज का सबक:
ईमेल/ब्लाग पोस्ट/महत्वपूर्ण पत्र लिखने के बाद प्रूफ़रीड अवश्य करें । आज एक ईमेल का जवाब देते समय उठकर कहीं जाना हुआ और वापस लौटते ही जल्दबाजी में भेजने के चक्कर में ऐसा कुछ लिख गये कि पढने वाले ने भी सोचा होगा कि क्या दारू पीकर लिखा है :-)
लिखना चाहते थे,
Few folks in my dept. have complained that CHBE is not listed in
the department lists. Is it possible to add it to the list?
जल्दबाजी में लिखा,
Few folks in my dept. complained that there is CHBE is not listed in
the department. Is it possible to add it to the list?
अब बहाना बनाना पडेगा कि हिन्दी ब्लाग पढ पढ के अंग्रेजी कमजोर हो गयी :-)
नीरज,
P.S: कम से कम २५ पोस्ट लिखने का इन्तजार कर रही हैं, जल्दी ही लिखना शुरू करना पडेगा । सागरभाईजी, जल्द ही महफ़िल पर आपका हाथ बंटाने हाजिर होऊँगा, आप आजकल जो नायाब हीरे सुनवा रहे हैं उसके लिये बधाई और महफ़िल का नया लुक भी बडा शानदार लग रहा है ।

रविवार, नवंबर 09, 2008
२५ किमी: २ घंटा १ मिनट और ४४ सेकेंड्स !!!
अब ह्यूस्टन मैराथन लगभग २ महीना और १ हफ़्ता दूर है । तैयारियाँ जोर पकड रही हैं, ट्रेनिंग रन लम्बे और ज्यादा लम्बे होते जा रहे हैं । हफ़्ते का कोटा ४८ किमी से बढकर ५५-६० किमी तक पंहुच रहा है । इसी सिलसिले में आज मैने एक २५ किमी की दौड दौडी । इस दौड में ८.३३३ किमी के रास्ते के तीन चक्कर लगाने थे । ये मेरी अब तक की सबसे लम्बी बिना रूके दौड थी और अब ये सिलसिला बढते बढते ४२.२ किमी तक जाकर रूकेगा ।
सबसे पहले कुछ तैयारियाँ और सबक जो मैने इस दौड के लिये तैयार किये । मैने अक्सर महसूस किया है कि मैं शुरूआत में काफ़ी तेजी से दौडना शुरू करता हूँ जिसके कारण कभी कभी बीच में मुझे अपनी रफ़्तार धीमी करनी पडती है । मैने फ़ैसला किया था कि आज पहला ८.३३३ किमी मैं धीमे दौडूँगा और उसके बाद रफ़्तार पकडी जायेगी । इसके अलावा मुझे बहुत ज्यादा खाने का शौक नहीं है जिसके चलते लम्बी दौडों में अक्सर अन्त में ऐसा लगता है कि अपने पेट/खून के टैक में पेट्रोल (ग्लाईकोजन -> ग्लूकोज) खत्म सा हो रहा है । इसके लिये पिछले पूरा हफ़्ता मैने जमकर खाना खाया । कल दोपहर में भारतीय रेस्तराँ में मन और पेट को दबा दबा कर भरा फ़िर रात में एक बडा सा सैंडविच खाया ।
आज सुबह सुबह मैं ६:३० पर नियत स्थान पर पंहुच गया था । हमेशा की तरह आज भी John Phillips और साथियों अपने धावक क्लब का तम्बू खडा कर रखा था । हम सब अपना बाकी सामान टैंट में छोडकर ६:४५ पर आरम्भ पंक्ति पर आ गये । अमेरिका के राष्ट्रगान के पश्चात अफ़गानिस्तान और ईराक में लड रहे उनके सैनिकों को याद करके ठीक सात बजे बन्दूक की आवाज पर दौड प्रारम्भ हो गयी ।

( हमारे धावक क्लब का तम्बू )
पहले दो किमी पलक झपकते ही पूरे हो गये, अब दौडने वाली मांशपेशियाँ धीरे धीरे अपने सुर/ताल में आ रही थीं । पाँच किमी पूरे हुये और मुझे अपने आप को धीरे दौडने के लिये याद दिलाना पड रहा है क्योंकि जब लोग दौड में आपसे आगे निकलते हैं तो बहुत अच्छा नहीं लगता वो भी तब जब आप चाहें तो तेज दौडकर उनको पीछे छोड सकते हैं । कुछ हफ़्ते पहले मेरे एक धावक मित्र ने मुझे एक मंत्र दिया था । उन्होने कहा था कि २५ किमी की दौड में तुम पहले १० किमी में २ मिनट बचाकर बाकी १५ किमी में ५ मिनट गंवाना पसन्द करोगे कि पहले १० किमी में ३ मिनट गंवाकर बाकी १५ किमी में ६ मिनट बचाना । इसी को मन में याद रखते हुये मैं धीरे धीरे दौडता रहा । पहला लूप समाप्त हुया और ८.३३३ किमी दौडने में ठीक ४३ मिनट का समय लगा ।
दूसरे लूप में मैने अपनी रफ़्तार थोडी तेज की लेकिन अभी भी डर लग रहा था कि बहुत तेज नहीं दौडना है । दूसरे लूप को दौडने में सबसे अधिक आनन्द आया । जो लोग पहले लूप में तेजी से दौड रहे थे वो अब रफ़्तार कम कर रहे थे और इसले उलट मैं धीरे धीरे रफ़्तार बढा रहा था । दूसरे लूप को पूरा करने में ४० मिनट और १८ सेकेंड्स लगे ।
अब एक आखिरी लूप बाकी था । मैने निश्चय किया कि आखिरी लूप को पूरी जी जान लगाकर दौडना है । इसी लूप में एक महत्वपूर्ण मार्क हाफ़ मैराथन यानि २१.१ किमी का था । पिछले साल हाफ़ मैराथन दौडने मैं मुझे १ घंटा ५३ मिनट लगे थे । आज की दौड में हाफ़ मैराथन तक आने में मुझे १ घंटा और ४३ मिनट लगे । इसका मतलब १ साल में इतना दौडने से कुछ तो रफ़्तार बढी है । आखिर के पाँच किमी में मैं काफ़ी तेज दौड रहा था और लगभग हर १५ सेकेंड्स में एक धावक से आगे निकल रहा था । मैने घडी पर नजर डाली तो ठीक दो घंटा और समाप्ति की रेखा दिखायी दे रही है । आखिरी ०.४ किमी मैं पूरी तेजी से दौडा और इस लूप को ३८ मिनट और २६ सेकेंड्स में पूरा कर लिया ।
पहले लूप (८.३३३ किमी) में १ किमी दौडने का औसत समय: ५ मिनट ९.६ सेकेंड्स
दूसरे लूप (८.३३३ किमी) में १ किमी दौडने का औसत समय: ४ मिनट ५०.२ सेकेंड्स
तीसरे लूप (८.३३३ किमी) में १ किमी दौडने का औसत समय: ४ मिनट ३६.७ सेकेंड्स
पूरी २५ किमी की दौड का समय : २ घंटा १ मिनट ४४ सेकेंड्स
पूरी २५ किमी की दौड में १ किमी दौडने का औसत समय: ४ मिनट ५२ सेकेंड्स

(दौड पूरी होने के बाद अपने मित्रों के साथ एक फ़ोटो हो जाये )
दौड के बाद एक जर्मन थीम पार्टी भी थी जहाँ पर हमने भी हरी टोपी में एक फ़ोटो खिंचवाया :-)

(अरे, साला मैं तो साहब बन गया :-) )

बुधवार, अक्टूबर 29, 2008
जिन्दगी का उत्सव मनायें, कल न जाने क्या हो !!!
बुधवार को ६.६ मील दौडने के बाद हमारे धावक समूह के सभी लोग वलहाला पर एकत्रित होते हैं । अगर धावक समूह में से किसी का जन्मदिन/शादी की सालगिरह होती है तो वो व्यक्ति वलहाला पर पूरे समूह के लिये बीयर खरीदता है । आज दौड समाप्त होने के बाद पता चला कि "मिट (Mit)" सभी के लिये बीयर खरीद रहे हैं । सभी लोगों ने सोचा कि शायद "मिट" का जन्मदिन होगा और इस तरफ़ ध्यान न देकर सभी बीयर पीने में मस्त रहे । उसके करीब १ घंटे बाद "ईडी (Eddie)" ने कहा कि "मिट" कुछ बोलना चाहते हैं तो सभी ने सोचा कि शायद "मिट" कहेंगे कि आज उनका जन्मदिन है अथवा उनकी शादी की सालगिरह है ।
लेकिन "मिट" ने जो कुछ भी कहा उसने मुझे और बाकी सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया । इसी ४ अक्टूबर को एक कार दुर्घटना में "मिट" ने अपनी २१ वर्षीय पुत्री को खो दिया । आज "मिट" ने अपनी पुत्री की याद में सभी के लिये बीयर खरीदी और कहा कि हमें "जिन्दगी" को मनाना चाहिये क्योंकि पता नहीं कि जीवन कब क्या दिखा दे । सब लोग ये सुनकर स्तब्ध थे क्योंकि किसी ने ऐसा सपने में भी नहीं सोचा था कि कोई व्यक्ति अपनी २१ वर्षीय पुत्री के शोक में ऐसा भी कर सकता है । कुछ देर के लिये पूरे माहौल में शान्ति छा गयी और इसके बाद खुद "मिट" ने माहौल को हल्का करने की कोशिश की ।
इसके बाद मैं "मिट" से मिला और उन्हे अपनी संवेदनायें अर्पित की । लेकिन उसके बाद पूरे समय मैं सोचता रहा कि वास्तव में हम जीवन को कितना Taken for granted लेकर चलते हैं । अगर कल को मेरे साथ कुछ ऐसा घटित हो जाये तो मेरे माता-पिता का क्या होगा ये सोचकर ही मन विह्वल हो उठा । लेकिन जीवन है तो उसकी अपनी विशिष्टतायें हैं और आज मैं मिट की तरह जीवन को सलाम करता हूँ ।
ये मिट को दो फ़ोटो हैं जो मैने कुछ समय पहले अपने कैमरे में कैद किये थे ।

(आज से कई हफ़्ते पहले मैं और मिट साथ में )
(अपनी दौड में ईनाम जीतने के बाद मिट और ईडी सथ में )

मंगलवार, सितंबर 30, 2008
हारा (Harra) क्रास कंट्री रेस: ज्ञानजी से प्रेरित होकर हमारी माइक्रो पोस्ट !!!
इस शनिवार को हमने एक ८ मील की दौड में भाग लिया । ये एक रिले रेस थी जिसमें टीम के चारों प्रतिभागियों को २ मील (३.२ किमी) दौडना था । हमारी टीम का नाम था Cone of Uncertainty | मेरी टीम में मेरे अलावा हरदीप, साईमन और ब्रायन थे । दौडने के क्रम के हिसाब से हरदीप, ब्रायन, नीरज और अन्त में साईमन दौडे । इस दौड के २ मील के सफ़र में रास्ता समतल न होकर ऊँचा नीचा था । एक छोटा सा हिस्सा इतना स्टीप (Steep) था कि लगभग २५-३० मीटर पैदल चलना पडा । मैने अपने हिस्से के २ मील १४ मिनट और २८ सेकेंड्स में पूरे किये और हमारी टीम ने इस दौड (८ मील) को ५६ मिनट और ५३ सेकेंड्स में पूरा किया ।

मैने इस दौड को पिछले साल भी दौडा था और तब मुझे इसे दौडने में १६ मिनट लगे थे । इस लिहाज से देखा जाये तो १ साल में १.५ मिनट का सुधार हुआ है । इसके अलावा कल ही मैने अपनी मैराथन दौड की ट्रेनिंग दौड में अपना व्यक्तिगत रेकार्ड तोडा । मैने ४.१ मील (६.५६ किमी) की दौड २९ मिनट में समाप्त की, इसी दौड के लिये मेरा पिछला रेकार्ड ३० मिनट और ११ सेकेंड्स का था । इस लिहाज से देखा जाये तो एक मील दौडने में केवल ७ मिनट और ५ सेकेंड्स लगे जो काफ़ी सुधार है ।
असली प्रतियोगिता १८ जनवरी में है (ह्यूस्टन मैराथन) जिसमें बिना रूके २६.२ मील (४२.२ किमी) दौडना होगा । अभी के हिसाब से लग रहा है कि इसको पूरा करने में ३ घंटे ४५ मिनट से ४ घंटे का समय लगेगा । लेकिन मैराथन दौड बडी लम्बी और दुरूह होती है इसलिये अगर आप अन्त के ३ मील में भी चोटिल हो जायें तो पूरे छ: महीने की तैयारी का कूडा । इस दौड के लिये अब तक ट्रेनिंग में मैं लगभग ३०० मील दौड चुका हूँ (३ महीने में) और अगले चार महीने में अगले ५०० मील दौडने का इरादा है । फ़िलहाल एक हफ़्ते में लगभग ३० मील तक दौड पा रहा हूँ जिसे नवम्बर और दिसम्बर में ४० मील प्रति हफ़्ता तक करने का इरादा है ।
मैराथन ट्रेनिंग के बाकी किस्से बाद में तब तक आप उन फ़ोटो का लुत्फ़ लें जो मैने शनिवार को दौड के दौरान खीचें :-)

शनिवार, सितंबर 13, 2008
आइक से मुलाक़ात का विवरण और कुछ तस्वीरें !!!
आइक महोदय रात को हमारे घर तशरीफ़ लाये लेकिन आने से थोडी देर पहले उन्होंने हमारी बत्ती गुल कर दी | लिहाजा आइक और हमने मोमबत्ती में गुफ्तगू की, हमने आइक को हिन्दी में एक ब्लॉग खोलने को कहा जिस पर वो विचार कर रहे हैं :-)
रात को बारह बजे बत्ती गुल हो गयी थी जो अभी तक गुल है, शायद अगले कुछ घंटों में सब ठीक हो जाए | सुबह उठकर अपना रेनकोट पहनकर हम जब आस पड़ोस के हाल का जायजा लेने निकले तो पता चला की काफ़ी नुक्सान हुआ है | हमारी कार के बिल्कुल बगल में पेड़ का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिरा लेकिन हमारी कार बाल बाल बच गयी | हमारे अपार्टमेन्ट के सामने एक पेड़ जमीन पर लगभग समतल पडा था | और पेट्रोल पम्प की छत उड़ गयी थी और बाकी का हाल आप इन तस्वीरों से देख लें :-)
इस पोस्ट को मैं अपने मित्र के घर से लिख रहा हूँ जहाँ पता नहीं कैसे अभी तक बत्ती आ रही है :-) टेक्सास में लगभग ४० लाख लोगों के पास फिलहाल बिजली नहीं है लेकिन कल तक शायद सब ठीक हो जायेगा |

शुक्रवार, सितंबर 12, 2008
आशा भोंसले की आवाज में मदन मोहन के तीन अमर गीत !!!
जब जब मदन मोहन के संगीत का जिक्र होता है साथ में हमेशा लता मंगेशकरजी की बात होती है । ठीक उसी तरह ओ. पी. नैय्यर साहब के संगीत के साथ आशा भोसले का नाम अपने आप जुबां पर आ जाता है । लेकिन ये भी सत्य है कि आशा भोंसले ने भी मदन मोहन और गीता दत्त ने ओ. पी. नैय्यर के साथ अनेकों अनमोल नग्में गाये हैं ।
मदन मोहन जी के २० साल के संगीत के सफ़र में उनके साथ आशा भोंसले ने १९० और लता मंगेशकर ने २१० फ़िल्मी गीत गाये । कुछ दिन पहले आशा भोसले का जन्मदिन था लेकिन अपनी व्यस्तता के चलते मैं कुछ पोस्ट नहीं कर पाया । आशाजी और मदन मोहन के अनमोल नग्मों में से मेरे कुछ पसंदीदा गीत हैं ।
१) सबा से ये कह दो कि कलिया बिछायें (बैंक मैनेजर)
२) जमीं से हमें आसमा पर (अदालत)
३) अश्कों से तेरी हमने तस्वीर बनाई है (देख कबीरा रोया)
४) जाने क्या हाल हो कल शीशे का पैमाने का (मां का आंचल)
५) हमसफ़र साथ अपना छोड चले
६) कोई शिकवा भी नहीं, कोई शिकायत भी नहीं (नींद हमारी ख्वाब तुम्हारे)
फ़िल्म "नींद हमारी ख्वाब तुम्हारे" में तो मदनजी के सारे गीत आशाजी ने गाये और इस फ़िल्म का एक एक गीत अनमोल है । पहला नग्मा असल में एक गजल है, जाने क्या हाल हो कल शीशे का पैमाने का । इस गीत को सुनें और बस डूब के रह जायें ।
दूसरा गीत है, "सबा से ये कह दो कि कलियाँ बिछायें"
और तीसरा अनमोल नग्मा है, "कोई शिकवा भी नहीं"
आईक की हवायें बढती जा रही हैं और थोडी देर में शायद बिजली गुल हो जाये, इससे पहले इस पोस्ट को छाप देते हैं ।

आईक, ह्य़ूस्टन में बिन बुलाये मेहमान !!!
अब लगभग निश्चित हो गया है कि आईक नामक बिना बुलाये मेहमान हमारे घर पर आने वाले हैं । लगभग ४ दिन पहले सी.एन.एन. ने घोषणा की थी कि आईक महाशय जो उस समय हैती (Haiti) और क्यूबा में डेरा डाले हुये थे, गैलवेस्टन और ह्यूस्टन पधार सकते हैं । उसके अगले ही दिन आईक के कार्यक्रम में बदलाव दिखा और वो दक्षिणी टेक्सास के शहर ब्राउन्सवेल/कार्पस की ओर जाते दिखे । लेकिन कल फ़िर आईक ने अपना मूड बदल लिया और शनिवार की सुबह १-२ बजे के आस पास आईक गैलवेस्टन के रास्ते टेक्सास में दाखिल होंगे । आईक का इरादा १२५-१३० मील प्रति घंटा (२००-२१० किमी प्रति घंटा) की हवाओं और काली घटाओं के गाजे बाजे के साथ टेक्सास में घुसने का है । गैलवेस्टन के निवासी तो आईक को मुँह चिढाते हुये घर बार छोडकर भाग गये हैं लेकिन ह्यूस्टन निवासी (समुद्र से लगभग ४० मील दूर) अर्थात मेरे जैसे लोग जो वीर और धीर हैं, आईक का स्वागत खुली बाहों से कर रहे हैं ।
अगर आप अब तक संशय में हैं कि ये आईक महोदय कौन हैं तो नीचे दिये हुये तीन चित्र देखें ।

(सोमवार को सी.एन.एन. का आईक के रास्ते का खुलासा करना, हमारा आशियाना ह्य़ूस्टन में है )

(गल्फ़ आफ़ मैक्सिको में आईक गोल गोल घूमकर कह रहे हैं, आओ ट्विस्ट करें ...)

(अब से कुछ घंटों बाद आईक हमारे मेहमान होंगे )
२००५ में रीटा नाम की आंटी भी बिना बुलाये ह्यूस्टन आने का विचार कर रहीं थी । रीटा आंटी से कुछ दिन पहले न्यू आर्लियन्स में कटरीना आंटी ने खूब तबाही मचायी थी । लोगों का बुरा हाल हो गया था और इससे डरकर वीर ह्य़ूस्टन वालों ने भी शहर से खिसकने की सोची थी । हम भी लोगों की बातों में आ गये और शहर से भागने लगे । लेकिन ४० लाख की आबादी वाले शहर के सब लोग भागने लगें तो सडके तो छोटी पड ही जायेंगी, वही हुआ । सब सडकों पर फ़ंसे रहे ।
हमने वीरता से १३ घंटे नान स्टाप अपने कार में केवल ५० किमी की दूरी तय की और सोचा इससे बेहतर है कि वापिस चलें । ५० किमी का वापिसी का सफ़र हमने केवल ३५ मिनट में पूरा कर लिया था क्योंकि वापिस जाने वाले पूरी सडक पर हम ही थे । उस समय लगा कि "जाने वाले जरा होशियार, यहाँ के हम हैं राजकुमार" :-)
आईक के आने पर कुछ चीजें निश्चित तौर पर होंगी । पहली की "ठंडी हवायें लहरा के आयें", फ़िर खिडकियों के शीशे जवानी के कच्चे दिल की तरह छन से टूट सकते हैं, तीसरी "उमड उमड के आयी रे घटा" और उसके साथ ही जोरदार बरसात ।
ये किसने अपनी जुल्फ़ से झटका पानी,
झूम के आया बादल टूट के बरसा पानी ।
इसके साथ ही आस पास के इलाकों के कुछ पेड उखडकर बिजली के तारों पर गिर जायेंगे और बत्ती गुल हो जायेगी । बत्ती गुल होने के साथ ही थोडी देर में पानी भी गुल जो जायेगा और उसके बाद खुदा खैर करे :-)
इस बार ह्य़ूस्टन के अधिकतर लोग शहर से भाग नहीं रहे हैं लेकिन थोडा अफ़रातफ़री का माहौल है । मैने ३-४ दिनों के लिये पानी खरीद कर रख लिया है, अपकी कार की टंकी पूरी भर ली है और थोडा बहुत खाने का सामान रख लिया है । मुझे पूरा विश्वास है कुछ खास नहीं होगा, आईक और हम बैठकर बालकनी में साथ में चाय पीयेंगे और उन्हें विदा कर देंगे । आईक को एक हिन्दी ब्लाग खोलने की सलाह भी दी जायेगी और विश्वास दिलाया जायेगा कि समीरजी उनको टिप्पणी अवश्य देंगे ।
इस बीच में आज स्कूल से छुट्टी हो गयी है और ब्लागिंग करने का मौका मिल गया है । एक ब्लागर को आईक से भला क्या शिकायत हो सकती है :-)

मौसम विभाग ने सैटेलाइट से ऊपर वाली तस्वीर उतारी है । जिस प्रकार से तस्वीर दिख रही है गैलवेस्टन की हालत अच्छी नहीं लग रही है । गैलवेस्टन के ९०% से अधिक लोग शहर छोड चुके हैं और जो लोग वहाँ रूके हुये हैं, ईश्वर उनकी सहायता करे ।
ताजा जानकारी के अनुसार लगभग १५०,००० घरों में बिजली जा चुकी है । ह्यूस्टन का पडौसी नगर गैलवेस्टन बडी गम्भीर समस्या से जूझ रहा है । वहाँ के काफ़ी घरों में पहले ही पानी घुस चुका है और अगले तीन-चार घंटो में वहाँ १५-२० ऊँची समुद्री लहरें शहर में घुस सकती हैं । मेरे शहर ह्यूस्टन में पानी मुख्य समस्या नहीं होगी लेकिन तेज हवायें काफ़ी नुकसान कर सकती हैं ।

मंगलवार, अगस्त 19, 2008
सहजता,कहीं मोल मिलती है क्या?
कभी ट्रेन के डिब्बे में अंग्रेजी किताब पढ़ने वाला इसलिए असहज कि लोग सोच रहे होंगे कि ये टशन मारने के लिए अंग्रेजी की किताब पढ़ रहा है जबकि मैं तो रोज ही अंग्रेजी की किताब पढता हूँ। कभी वो ये सोचकर असहज कि ये आम लोग कभी समझ नहीं पायेंगे कि इस अंग्रेजी की किताब में ऐसा क्या है जो में इसे पढ़ रहा हूँ। ट्रेन में हिन्दी कि किताब पढ़ने वाला इसलिए असहज कि कहीं लोग ये न सोच रहे हो कि मैं गंवार हूँ जबकि मेरी अंग्रेजी उतनी ही अच्छी है जितनी हिन्दी । कभी वो ये सोचकर असहज कि आजकल मेरे जैसे लोग हैं ही कहाँ जो हिन्दी कि किताबे पढ़ते हैं, सब मैकाले की औलादें हैं। मेरा बस चले तो सबकी अंग्रेजियत एक बार में निकाल दूं ।
कभी इस बात का दंभ कि मैं तो हिन्दी पढ़ रह हूँ डंके की चोट पर, जिसे गंवार कहना हो कह ले मुझे परवाह नहीं।
कहाँ मेरे स्कूल में चीनी विद्यार्थी की कमजोर अंग्रेजी के कारण एक साधारण सी बात को जरा तकलीफ़ से समझाने के बाद उसके चेहरे पर आयी सहज मुस्कान और कहाँ किसी अंग्रेजीदां नौजवान की दिल्ली के कैफ़े काफ़ी डे में अमेरिकन एक्सेंट में बातचीत के दौरान असहजता से "डैम इट" और "होली शिट" ।
कहाँ है इसके बीच में मेरा नायक जो सहजता से अपनी अंगरेजी कि किताब बंद करके स्टेशन पर उतरकर वेद प्रकाश शर्मा का उपन्यास खरीदकर उतनी ही सहजता से पढता है । न तो वो बात बात में काले फिरंगियों को गरियाता है और न ही उन्ही की भाषा में बात करता है ? आपने मेरे नायक को कहीं देखा है ?

मंगलवार, अगस्त 12, 2008
मेरे वालिद कहा करते थे कि बेटा इश्क करो !!!
आज "बज्म-ए-मीर" अल्बम से रूप कुमार राठौड की आवाज में एक नाजुक सी गजल पेश करता हूँ । गजल से पहले मीर की आत्मकथा "जिक्र-ए-मीर" के कुछ अंश सलीम आरिफ़ की आवाज में हैं जो मुझे बेहद पसन्द हैं ।
मेरे वालिद रोजो शब खुदा की याद में रहते थे,
कभी मौज में आते तो फ़रमाते थे कि बेटा इश्क करो,
इश्क ही इस कारखाने में मुतस्सर्रिफ़ है,
अगर इश्क न होता तो नज्म-ए-गुल कायम नहीं रह सकता था ।
बेइश्क जिंदगी बवाल है,
इश्क में जी की बाजी लगा देना कमाल है,
इश्क बनाता है इश्क ही कुंदन कर देता है
दुनिया में जो कुछ है इश्क का जरूर है,
आग इश्क की सोजिश है पानी इश्क की रफ़्तार है,
खाक इश्क का करार है हवा उसका इस्तेरार है,
मौत इश्क की मस्ती और जिन्दगी उसकी हुश्यारी है,
रात इश्क का ख्वाब और दिन इश्क की बेदारी है,
नेकी इश्क का कुर्ब है गुनाह इश्क की दूरी है,
जन्नत इश्क का शौक है दोजख इश्क का जौक है ।
कौन मकसद को इश्क बिन पँहुचा,
आरजू इश्क, मुद्दआ है इश्क, सारे आलम में भर रहा है इश्क ।
- मीर तकी मीर

शुक्रवार, अगस्त 08, 2008
यूट्यूबीय विशुद्ध मौज वाली पोस्ट !!!!
ये वीडियो कुछ दिन पहले देखा लेकिन परम मस्त लगा ।
स्लो इंटरनेट कनेक्शन वालों से क्षमायाचना सहित, केवल आडियो लगाने से मजा नहीं आयेगा :-)

मंगलवार, जुलाई 29, 2008
वारिस शाह की हीर: एक सुनहरा अंदाज !
पिछली बार जब वारिस शाह को वडाली बंधुओं की आवाज में सुनवाया था तो काफ़ी लोगों ने "हीर" सुनने में भी दिलचस्पी दिखाई थी | वारिस शाह की हीर को लगभग हर पंजाबी गायक ने गाया है लेकिन कुछ ख़ास गायकी ही हीर की आत्मा और उसके दर्द को जिंदा कर पाती है |
आबिदा परवीन ने बड़े अच्छे अंदाज़ में हीर गाया है लेकिन पाकिस्तानी गायक "इनायत हुसैन भट्टी" साहब की आवाज में हीर सुनकर लगता है कि हीर की कहानी सिर्फ़ एक किस्सा ही नहीं हकीकत में सामने घट रही है |

लेकिन आज हम आपको एक नए अंदाज़ में हीर सुनवायेंगे | इन साहब के बारे में सिर्फ़ इतना पता है कि ये वारिस शाह के दरबार में बैठकर अपनी मौज में हीर गाते हैं | न नाम का पता है और न कोई और ठिकाना | लेकिन हिन्दुस्तान और पाकिस्तान में ऐसे कलाकार हर शहर/कस्बे/गाँव में बिखरे पड़े हैं जो प्रसिद्धि नहीं पा पाते | आज हम सलाम करते हैं ऐसे ही कलाकारों को और उनकी याद में समर्पित है आज की ये पोस्ट !!!
जो यूट्यूब पर इन्टरनेट की धीमी रफ़्तार के कारण वीडियो न देख सकें उनके लिए आडियो और गायक की तस्वीर भी पेश है |
इस फ़कीर की गायिकी और हीर की आत्मा को महसूस करने के लिए पंजाबी भाषा का आना कोई जरूरी नहीं है | इस आडियो की क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं है लेकिन अगर आप हैड फोन लगाकर सुनेंगे अथवा वाल्यूम को बीच बीच में माडरेट करते रहेंगे तो बहुत आनंद आयेगा | सुनते समय आंख बंद कर सकें तो कहने ही क्या :-)
इस दूसरे वीडियो को भी देखने का कष्ट करें, मेरा दावा है कि आप निराश नहीं होंगे |

रविवार, जुलाई 27, 2008
एक दिन की मजदूरी का मजा !!!
आज हमारे स्कूल के १४ विद्यार्थियों ने मिलकर "हैबिटेट फ़ॉर ह्यूमैनिटी" नामक एक संस्था के लिये एक दिन मजदूरी करने का बीडा उठाया । "हैबिटेट फ़ॉर ह्यूमैनिटी" अमेरिका के अनेक स्थानों पर कम भाग्यशाली और अपेक्षाकृत कम पैसे वाले परिवारों के लिये मकानों का निर्माण करती है । मकानों को बनाने का कच्चा सामान और औजार "हैबिटेट फ़ॉर ह्यूमैनिटी" खरीदती है और मकानों का निर्माण/रंगायी पुतायी आदि का काम स्वयंसेवक (Volunteers) करते हैं । हम सब लोग सुबह ७ बजे निश्चित स्थान पर पंहुच गये और वहाँ अपने समूह का पंजीकरण करवाने के बाद हमको १० मिनट की सुरक्षा सम्बन्धी सलाह दी गयी और उसके बाद काम चालू हो गया । हमारी टीम जिस मकान पर काम कर रही थी वो अपने निर्माण के पहले चरण में था । यहाँ पर मकानों के निर्माण में ईट/गारे/सीमेंट के स्थान पर लकडी का अधिकाधिक प्रयोग होता है । हमारा पहला काम था कि मकान की दीवारों के लिये लकडी के ढांचे खडे करना ।

इसके लिये जमीन पर पूरा ब्लू प्रिंट सरीखा बना हुआ था और लकडी के हर ढांचे पर उसका नंबर अंकित था । बस E1 को E1 के स्थान पर रखकर E2 और E3 से जोड मिलाते हुये कीलें ठोंककर अपने स्थान पर जमा दो । कील ठोंकने के तीन इन्तजाम थे । बडी कीलों (तकरीबन २.५ इंच लम्बी) के लिये Nail Gun थी । इस Nail Gun को आप एक स्टेपलर की तरह समझ लें जो लकडी में लम्बी लम्बी कीलों को एक झटके में लगा देती थी । दूसरी Nail Gun इससे भी खतरनाक थी, इसका काम लम्बी (तकरीबन ३.५ इंच लम्बी) कील को लकडी से होते हुये कंक्रीट के चबूतरे में फ़िक्स करना था । इसके क्रियाविधी एकदम बन्दूक के जैसी थी, इसमें बन्दूक की मैगजीन की तरह बारूद की एक मैगजीन लगती है । ट्रिगर दबाने से बारूद में विस्फ़ोट होता है और इससे उत्पन्न हुआ दवाब कील को लकडी से होती हुये कंक्रीट में पैबस्त कर देता है । इसके बाद वाला काम सबसे मेहनत का था जिसमें छोटी छोटी कीलों (१.५ इंच) को हाथ के हथौडे से नियत स्थान पर बैठाना था । जैसा कि आप ऊपर वाले चित्र में देख सकते हैं । आज मैने कम से कम १२०-१५० कीलों को अपने मजबूत हाथों से उनके स्थान पर लगाया :-)
आज ह्यूस्टन की गर्मी अपने चरम पर थी और तापमान लगभग ४० डिग्री और आद्रता (Humidity) ६० प्रतिशत थी । हम लोगों के लिये ठंडे पानी का बंदोबस्त था । आज ४ अलग अलग मकानों पर काम चल रहा था और विभिन्न समूहों के लगभग ८० लोग काम पर लगे हुये थे । कुछ लोग सपरिवार आये हुये थे जिनसे मिलकर बडा अच्छा लगा । ह्यूस्टन की एक बडी दुकान (Mattress Firm) के लगभग २५ लोग साथ में आये हुये थे जिसमें काफ़ी लडकियाँ भी थी जो कन्धे से कन्धे मिलाकर लकडी उठा रही थीं और कील पर बेरहमी से हथौडा पटक रही थीं :-)
हम लोगों ने खुली धूप में सुबह ७ बजे से दोपहर १२ बजे तक काम किया और फ़िर "हैबिटेट फ़ॉर ह्यूमैनिटी" वालों ने गर्मी के चलते काम बन्द करवा दिया । इसके बाद हम सब लोगों ने साथ बैठकर अपने सैंडविच खाये और फ़िर घर वापिस लौट गये । हमारे स्कूल के साथियों ने अगस्त में फ़िर से एक बार यहाँ आकर काम करने का फ़ैसला लिया और सभी ने इसे ध्वनिमत से स्वीकार किया । बाकी आप फ़ोटो देखकर खुद ही समझ जायेंगे ।

जब ये मकान बनकर पूरी तरह तैयार हो जायेगा तो कुछ ऐसा दिखेगा ।
गुरुवार, जुलाई 17, 2008
दिल के लिये मुफ़ीद है दौडना !!!
किसी भी तरह का हल्का व्यायाम सेहत के लिये लाभदायक होता है । आज मैं अपने पसंदीदा व्यायाम अर्थात दौडने की बात करूंगा । दौडना का भिन्न भिन्न लोगों के लिये अर्थ भिन्न हो सकता है । लेकिन आज के लेख में दौडने से मेरा तात्पर्य किसी दौड का जीतने के उद्देश्य से दौडना नहीं बल्कि हल्के फ़ुल्के व्यायाम के रूप में दौडने से है । मान लीजिये आपने पिछले १० वर्षों में कभी दौड नहीं लगायी है (पत्नी के बेलन से बचने और ट्रेन को पकडने को छोडकर) तो भी आप इसको आसानी से नियमित रूप से अपना सकते हैं ।
दौडना दिल के लिये बडा मुफ़ीद होता है । दौडने से हृदय की मांसपेशियाँ विकसित होती हैं, हृदय के चैम्बर का आकार बडा होता है और हर स्ट्रोक में हृदय की रक्त भेजने की क्षमता बढती है । चूँकि आप हर स्ट्रोक में पहले से अधिक रक्त भेज सकते हैं इसलिये नियमित दौडने से सामान्य परिस्थितियों (जब आप दौड नहीं रहे हों) में आपके हृदय की प्रति मिनट धडकन कम हो जाती हैं । प्रति मिनट धडकन कम होने से आपके हृदय को आराम मिलता है और वो आपको दुआयें देता है । इससे आपके रक्तचाप में भी गिरावट आती है । पिछले १.५ वर्षों से नियमित दौडने के कारण सामान्य स्थिति में मेरा रक्तचाप ८०/१२० के स्थान पर ७०/११० तक आ गया है ।
दौडते समय शरीर की मांसपेशियों में आक्सीजन की नियमित खुराक पंहुचती रहे, इसके लिये आपका शरीर अपने आप ही ऊतकों में नयी शिराओं का निर्माण प्रारम्भ कर देता है । इससे हॄदय के अलावा अन्य मांसपेशियाँ भी स्वस्थ रहती हैं । तीसरा सबसे बडा फ़ायदा होता है कि आपके रक्त के हीमोग्लोबिन की आक्सीजन को ऊतकों तक पंहुचाने की क्षमता का भी क्रमश: विकास होता है ।
इसके अलावा बढा हुआ वजन पूर्व स्थान पर आ जाता है, आस पडौसी इज्जत की नजर से देखते हैं, चोर पर्स चुरा कर भागे तो आप उसे पकड सकते हैं । यदि आप युवा हैं तो अक्षय कुमार स्टाईल में किसी युवा लडकी का पर्स वापिस लाकर दे सकते हैं, और युवा नहीं हैं तो ऐसा करके पास खडे युवाओं को शर्मिन्दा कर सकते हैं :-)
ये सब तो आप सभी जानते हैं लेकिन न दौडने वालों की दो प्रमुख समस्यायें होती हैं । पहली कि जोश में आकर दो दिन दौडे और तीसरे दिन हाथ, पैर, कमर और हर जगह होने वाले दर्द के कारण फ़िर से न दौडने का निश्चय कर लेते हैं । दूसरी समस्या ज्यादा जोश के कारण होती है के वो एक हफ़्ते में ही अगली मैराथन दौड लेना चाहते हैं और इसके चलते चोटिल हो जाते हैं ।
इसलिये इसको थोडा वैज्ञानिक तरीके से समझते हैं ।

आपका आज का फ़िटनेस कुछ भी हो, अगर आप छ: सप्ताह तक किसी भी नये व्यायाम को करेंगे तो वो ही आपका नया फ़िटनेस बन जायेगा बर्शते कि आप अपने आप को बहुत ज्यादा फ़ंतासी की दुनिया में न ले जाये । मान लीजिये कि आप आज दौडना प्रारम्भ करते हैं तो आज २ किमी ही दौडिये और १० मिनट प्रति किमी की रफ़्तार से दौडिये । आपको बीस मिनट लगेंगे २ किमी दौडने में और सम्भव है कि ४ दिनों के बाद आपको लगे कि ये तो बहुत आसान है और आज में ३ किमी दौड लेता हूँ । ऐसे विचारों से बचे और कम से कम छः सप्ताह तक इस रूटीन को जारी रखें । छ: सप्ताह के बाद आप आगे प्रयोग कर सकते हैं जैसे कि रफ़्तार बढाना अथवा दूरी बढाना । नये लोगों के लिये रफ़्तार कम मायने रखती है और उन्हें दूरी बढाने का प्रयास करना चाहिये ।
इसके अलावा किसी साथी के साथ दौडना प्रारम्भ करना बहुत फ़ायदेमन्द होता है क्योंकि आप दोनों एक दूसरे को दिशानिर्देश देते हुये ट्रैक पर रखते हैं ।
इसके अलावा दो अन्य नियमों का पालन करना न भूलें ।
१) हाईड्रेट, हाईड्रेट, हाईड्रेट: अर्थात पानी पियें, पानी पियें और पानी पिंयें ।
२) जरूरत से ज्यादा अपने को कष्ट न दें, दौडने को जीवन का अंग बनायें न कि जीवन को दौडने का ।
इतनी सब जानकारी के बावजूद मैं एक सामान्य सा नियम भूल गया और एक ही महीने में अपनी मैराथन ट्रेनिंग को बहुत आगे ले जाने की चाहत में चोटिल हो बैठा । आज लगभग बीस दिनों के बाद ११ किमी दौडा हूँ और बहुत अच्छा अहसास हुआ है । ऐसा लग रहा है कि चोट से उबर चुका हूँ और अपनी आगे की ट्रेनिंग जारी रख सकता हूँ । मेरी ट्रेनिंग के बारे में जानकारी इस लिंक को क्लिक करके प्राप्त की जा सकती है । लाल रंग से लिखे हुये आंकडे मेरे चोटिल होने के बारे में जानकारी देते हैं ।
नीरज रोहिल्ला ।

सोमवार, जुलाई 14, 2008
सीटी पर मदन मोहन का गीत यूँ हसरतों के दाग
आज ही संजय पटेलजी ने अपने चिट्ठे पर मदन मोहन की बरसी पर बांसुरी पर उनके कुछ गीत प्रस्तुत किये हैं । मदन मोहन जी को याद करते हुये "अदालत" फ़िल्म के गीत "यूँ हसरतों के दाग" को राजेश कोप्पिकर के अंदाज में पेश कर रहा हूँ । राजेश जी के गीत मैने केवल यूट्यूब पर ही सुने हैं लेकिन उनकी कलाकारी काबिल ए तारीफ़ है । इस गाने के उतार चढावों को उन्होने जिस बारीकी से अपनी सीटी में संजोया है उसे सुनकर मन वाह वाह कह उठता है । लीजिये, पेश-ए-खिदमत है "यूँ हसरतों के दाग" :
इसी के साथ मेरी पसन्द का एक और गीत "पूछो न कैसे मैने रैन बिताई" भी राजेश जी की सीटी के माध्यम से सुनिये ।
इसके अलावा यू-ट्यूब पर राजेश जी के २५० अन्य गीतों को इस पेज पर देख सकते हैं ।

रविवार, जुलाई 13, 2008
एक महबूबा की याद और फ़िर उसका मर्सिया !!!
जब मैं भारत में था (जुलाई २००४ तक) तो कभी मोबाईल फ़ोन का इस्तेमाल नहीं किया था । कभी इसकी जरूरत ही महसूस नहीं हुयी और न ही जेब में इतने पैसे थे कि इसका खर्चा उठा सकते । उसके बाद अगस्त में ह्यूस्टन के राईस विश्वविद्यालय में आये तो भी घर में एक लैंड लाईन लगवाने के बाद काम चल ही रहा था लेकिन थोडी असुविधा जरूर थी । शुरू शुरू में एक दो फ़ोन कम्पनियों से कहा कि भैया एक ठो मोबाईल दे दो तो बोले तुम इस देश में नये नये आये हो और तुमने कभी यहाँ पर उधार नहीं लिया है इससे तुम्हारी नीयत का कोई भरोसा नहीं है । लिहाजा हम तुम्हे पोस्ट पेड फ़ोन तो तब ही देंगे जब ५०० डालर नकद जमा करोगे । प्रीपेड लेने से हमने इंकार कर दिया, चूँकि खुद इनकी सरकार ने हमपे भरोसा करके अपने शोध का जिम्मा हमें सौंपा और इन नालायकों को हमारी नीयत पर ही भरोसा नहीं ।
खैर दिन कटते रहे और एक दिन स्कूल में एक मोबाईल कम्पनी वालों ने अपना तम्बू लगाया और कहा कि हम १२५ डालर जमा करने पर फ़ोन दे देंगे । उन्होने ये भी कहा कि हमारी नीयत पर पूरा भरोसा है लेकिन ससुरे पेपर वर्क के चक्कर में १२५ ले रहे हैं और वो भी सूद समेत ६ महीने के बाद लौटा देंगे । हमारे दोस्त ने कहा अब सब्र भी करो और दे दो १२५ डालर । तो प्यारे साथियों जनवरी २००५ में पहली बार हमने भी मोबाईल ले लिया । इसी के साथ अमेरिका के मोबाईल के कुछ अलग ढंग भी पता चले । ध्वनि संदेश (व्याईस मेल) से पहली बार वास्ता पडा, फ़ोन मिलाओ और अगर बन्दा फ़ोन न उठाये तो उसके ध्वनि संदेश के बाद अपना संदेश रेकार्ड कर दो । हमने भी पहली बार अपनी आवाज में संदेश रेकार्ड किया (Hi, This is Neeraj. I am unable to take your call right now but if you will leave your name, number and a brief message I will get back to you as soon as possible). ये भी पता चला कि मोबाईल शिष्टाचार के मुताबिक अगर कोई आपको ध्वनि संदेश छोडे तो उसको वापिस काल करने की जिम्मेवारी आपकी होती है ।
मेरे पिताजी एक बार बडे नाराज हुये, उन्होने मेरी आवाज सुनी और सोचा फ़ोन लग गया है और मुझे डांटना शुरू कर दिया :-) बाद में पता चला तो खूब हंसे । ये भी पता चला कि यहाँ हर महीने एक नियत मिनट (मेरे वाले प्लान में ४०० मिनट) मिलते हैं । फ़ोन मिलाने और उठाने दोनो में मिनट कटते हैं लेकिन शाम को ७ बजे के बाद से सुबह ७ बजे तक और शनिवार और रविवार को मिनट नहीं कटते हैं । मेरे तो बमुश्किल १५० मिनट खर्च हो पाते थे और हर महीने २५० मिनट बेकार चले जाते थे । मेरे पास जो मोबाईल फ़ोन था वो बडा सी सादा सा था और पाषाणकालीन लगता था, उसमें फ़ोटो, इंटरनेट आदि की रंगबाजी भी नहीं थी । ये रहा उसका फ़ोटो:

अब जल्दी से तीन साल आगे बढाते हैं और अचानक से हमने एक धांसू और चांपू सा फ़ोन लेने का निश्चय कर लिया । हमने नया फ़ोन लिया मोटोरोला Q9C, इसका फ़ोटो भी हाजिर है । ये फ़ोन तो एकदम जादू का पिटारा था, फ़ोन के साथ साथ इंटरनेट का तेज रफ़्तार कनेक्शन, ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS), लाईव सर्च, टाईप करने के लिये बढिया की बोर्ड । ये नहीं कि "S" टाईप करना हो तो एक ही बटन को ४ बार दबाओ । खाने खाने जाना हो, तो फ़ोन को आदेश करो कि मैक्सिकन रेस्तरां खोजो और ३ मील के अन्दर के सभी रेस्तरां हाजिर । फ़िर बोलो कि हम जहाँ खडे हैं वहाँ से इस जगह जाने का रास्ता बताओ तो GPS की मदद से टर्न बाई टर्न निर्देश मिल जाते थे । सबसे मस्त लगता था कि पार्किंग लाट से अपनी लैब तक आते आते मैं १५-२० चिट्ठे पढ डालता था । आऊटलुक से मेरी ईमेल पलक झपकते मिल जाती थी । कुल मिला कर ये फ़ोन मेरी महबूबा बन गया था ।

लेकिन हर खुशी की उम्र छोटी ही होती है । ९ जुलाई की रात को हमारे युनिवर्सिटी के स्टूडेंट पब में मित्र लोगों के साथ बैठकर बीयर की चुस्कियों के साथ शतरंज खेलते हुये अचानक फ़ोन पर बात करने के बाद मैने फ़ोन को जेब में रखने की बजाय मेज पर रख दिया और दस मिनट बाद उसकी सुध ली तो वो वहाँ से गायब था । बडा दुख हुआ, फ़ोन खोने से बडा दुख इस बात का हुआ कि स्टूडेंट पब से फ़ोन चोरी हुआ हांलाकि उसमें कभी कभी स्कूल से बाहर के लोग भी आते हैं । इससे हमने सोचा कि घोर कलयुग आ गया है । अब बताईये शराबियों का भरोसा नहीं कर सकते तो आप आम लोगों की बात तो छोड ही दीजिये ।
हमने २ दिन तक इन्तजार किया कि शायद कोई तरस खाकर फ़ोन वापिस कर दे लेकिन ऐसा नहीं हुआ । मन मसोसकर अपने कमरे के एक कोने के कबाडे में उपेक्षित से पडे पुराने नोकिया वाले फ़ोन को झाड पोंछकर चमकाया और चालू किया । जब तक नया फ़ोन खरीदने के पैसे इकट्ठे न हों जाये, पुराने फ़ोन को ही कलेजे से लगाये रखना पडेगा ।

सोमवार, जुलाई 07, 2008
सागर चन्द नाहर भाई जी को जन्मदिन की बधाइयां |
आज हम सब के मित्र और प्यारे सागर चन्द नाहर जी का जन्मदिवस है | सागर भाईजी के संगीत ज्ञान और उनके सरल स्वभाव के बारे में कुछ भी लिखने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उनके बारे में सब लोग जानते हैं | उनसे जो भी एक बार बात कर ले उनके सरल स्वभाव से प्रभावित हुये बिना नहीं रहता |
हम सब की ओर से सागर भाईसाहब को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें |
नीरज रोहिल्ला
बुधवार, जून 25, 2008
वडाली बंधुओं की आवाज में सुनिये तेरे इश्क ने नचाया
आज आप सब "वडाली बंधुओं" की आवाज में "तेरे इश्क ने नचाया" सुनिये | पंजाबी संगीत की जब बात होती है तो आजकल केवल कमर मटकाते गीत ही सुनाई देते हैं लेकिन पंजाबी संगीत बहुत समृद्ध है | इसी पंजाबी संगीत में बुल्ले शाह की "हीर" भी है जिसे फ़िर कभी सुनवायेंगे |
फिलहाल आपसे गुजारिश है अपने १० मिनट अलग निकाल कर पूरे मन से इस गीत को सुने और महसूस करें |
Technorati Tags वडाली,बन्धु,पंजाबी,संगीत

सदस्यता लें
संदेश (Atom)