आज पूरा दिन संगीत सुनने में बिताया कितने ही गीत और बंदिश जो महीनों से नहीं सुने थे अपनी हार्ड डिस्क पर खोज खोज कर सुने और मन भरकर आनन्द लिया । आपको आनन्दमय करने के लिये पेश-ए-खिदमत है पं रविशंकर जी का बजाया हुया द्रुत गत पर राग अडारिनि (ये बहुत कुछ राग खमज जैसा है), बाकी जिनके कान की तैयारी हो चुकी है वो फ़र्क बता पायेंगे । हम तो वही कह रहे हैं जो सीडी के कवर पर लिखा है ।
कान की तैयारी: कहा जाता है कि भारतीय शास्त्रीय संगीत सीखने में बहुत से घरानों में पहले आपको संगीत सुनाया जाता है जिसमें आप उसकी बारीकियों को पकडते हैं, इसके बाद जब आपका कान तैयार हो जाता है उसके बाद गाना/बजाना सिखाया जाता है । मैं अभी कुछ रागों को ही सुनकर पकड पाता हूँ बाकी के लिये सीडी का कवर देखना पडता है :-)
शनिवार, दिसंबर 13, 2008
गुरुवार, दिसंबर 11, 2008
ह्यूस्टन के जलील मौसम का हसीन तोहफ़ा !
ह्यूस्टन के मौसम को जलील कहने के कई कारण हैं । पहला कि यहाँ गर्मी और आद्रता दोनो बहुत रहती है जो हमारे जैसे दौडने वालों की पहली नाराजगी है । दूसरा ये कि यहाँ मौसम ३ दिनों में पूरी पलटी खा लेता है । मसलन सोमवार को टी-शर्ट पहनने वाला दिन था, मंगलवार को हल्की सी ठंड हुयी और बुधवार की सुबह का तापमान शून्य डिग्री । बुधवार को हल्की हल्की बारिश और जबरदस्त हवा चल रही है इसके चलते शून्य डिग्री तापमान -४ जैसा महसूस हो रहा था । मैं नहीं कह रहा ऐसा weather.com वाले कह रहे थे ।
शाम को लैब से निकले और पार्किंग लाट जाने के लिये बस के इन्तजार में थे । अचानक सडक पर कुछ सफ़ेद सा गिरता दिखा । पहले लगा कि मन का भ्रम है लेकिन नजदीक जाकर देखा तो रूई के फ़ोहे सा था जो हाथ लगते ही पिघल गया । ह्यूस्टन में हर ३-४ साल में एक दिन के लिये २५ दिसम्बर के आस पास बर्फ़ गिरती है लेकिन बहुत ही मामूली सी जिसका पता अगले दिन अखबार में चलता है । लिहाजा हमने अपने छाता खोलकर उल्टा किया और बर्फ़ सहेजने लगे, दस मिनट के इन्तजार के बाद जो चित्र बना वो आपके सामने है, :-)
हमने सोचा बस अभी अगले ही मिनट ये बन्द हो जायेगी और ऐसा सोचकर हम व्यायामशाला में Treadmill पर दौडने चले गये । १ घंटा दौडने के बाद, स्नान करके जब बाहर निकले तो देखा कि अभी भी बर्फ़ गिर रही है और अधिक तेजी से गिर रही है । तुरन्त सिर झुका कर ईश्वर को नमस्कार किया । मेरे जीवन में बर्फ़बारी देखने का ये पहला मौका था, इसलिये मेरी हालत एक ७-८ साल के बच्चे जैसी हो गयी थी । मैं बेतहाशा गिरती बर्फ़ में दौडने लगा । छाते को सिर पर रखने की बजाय राज कपूर जी के "प्यार हुआ इकरार हुआ" जैसे स्टाईल में घुमाने लगा और गाना भी गाने लगा । आस पास वाले लोग देखकर हंसने लगे और ताली भी बजाने लगे :-)
इसके बाद दौडते हुये अपनी कार तक पंहुचे तो वो बर्फ़ की चादर में ढक चुकी थी और कि

सी अनजाने ने उस पर X-Mas 2008, Houston भी अपनी उंगली से उकेर दिया था जिसे आप इस चित्र में देखें । इसके तुरन्त बाद धावक क्लब के अपने मित्रों से मिलने "वलहाला" पंहुचे तो वहाँ भी मस्ती का आलम था । हम लोगों ने थोडी बर्फ़ इकट्ठी करके बर्फ़ का गोल बनाया और "गोला-गोला" खेलने लगे । जिसे आप अगले कुछ चित्रों में देख सकते हैं ।
अभी तक के सारे फ़ोटो सेलफ़ोन से लिये गये थे और अचानक मुझे ख्याल आया कि मेरा कैमरा लैब में रखा हुआ है । तुरन्त आधे मील की दौड लगाकर लैब से कैमरा उठाकर वापिस "वलहाला" आया गया और फ़िर अपने कैमरे से कुछ फ़ोटो और वीडियो बनाये गये जो आप नीचे देख सकते हैं ।

शाम को लैब से निकले और पार्किंग लाट जाने के लिये बस के इन्तजार में थे । अचानक सडक पर कुछ सफ़ेद सा गिरता दिखा । पहले लगा कि मन का भ्रम है लेकिन नजदीक जाकर देखा तो रूई के फ़ोहे सा था जो हाथ लगते ही पिघल गया । ह्यूस्टन में हर ३-४ साल में एक दिन के लिये २५ दिसम्बर के आस पास बर्फ़ गिरती है लेकिन बहुत ही मामूली सी जिसका पता अगले दिन अखबार में चलता है । लिहाजा हमने अपने छाता खोलकर उल्टा किया और बर्फ़ सहेजने लगे, दस मिनट के इन्तजार के बाद जो चित्र बना वो आपके सामने है, :-)
हमने सोचा बस अभी अगले ही मिनट ये बन्द हो जायेगी और ऐसा सोचकर हम व्यायामशाला में Treadmill पर दौडने चले गये । १ घंटा दौडने के बाद, स्नान करके जब बाहर निकले तो देखा कि अभी भी बर्फ़ गिर रही है और अधिक तेजी से गिर रही है । तुरन्त सिर झुका कर ईश्वर को नमस्कार किया । मेरे जीवन में बर्फ़बारी देखने का ये पहला मौका था, इसलिये मेरी हालत एक ७-८ साल के बच्चे जैसी हो गयी थी । मैं बेतहाशा गिरती बर्फ़ में दौडने लगा । छाते को सिर पर रखने की बजाय राज कपूर जी के "प्यार हुआ इकरार हुआ" जैसे स्टाईल में घुमाने लगा और गाना भी गाने लगा । आस पास वाले लोग देखकर हंसने लगे और ताली भी बजाने लगे :-)इसके बाद दौडते हुये अपनी कार तक पंहुचे तो वो बर्फ़ की चादर में ढक चुकी थी और कि

सी अनजाने ने उस पर X-Mas 2008, Houston भी अपनी उंगली से उकेर दिया था जिसे आप इस चित्र में देखें । इसके तुरन्त बाद धावक क्लब के अपने मित्रों से मिलने "वलहाला" पंहुचे तो वहाँ भी मस्ती का आलम था । हम लोगों ने थोडी बर्फ़ इकट्ठी करके बर्फ़ का गोल बनाया और "गोला-गोला" खेलने लगे । जिसे आप अगले कुछ चित्रों में देख सकते हैं ।अभी तक के सारे फ़ोटो सेलफ़ोन से लिये गये थे और अचानक मुझे ख्याल आया कि मेरा कैमरा लैब में रखा हुआ है । तुरन्त आधे मील की दौड लगाकर लैब से कैमरा उठाकर वापिस "वलहाला" आया गया और फ़िर अपने कैमरे से कुछ फ़ोटो और वीडियो बनाये गये जो आप नीचे देख सकते हैं ।

मंगलवार, दिसंबर 09, 2008
जिया मोइनुद्दीन की आवाज में सुनिये "धोबी"
पिछली पोस्ट पर आप सभी की टिप्पणियों का धन्यवाद । मेरा मन्तव्य किसी का भी सिगरेट/शराब पीने की तरफ़दारी करना नहीं लेकिन इसके पीछे की एक मानसिकता के पहलू को दिखाना था । बहरहाल अपने ज्ञानजी ने कहा है कि फ़िलहाल नारी वर्ग पर पोस्टों को विराम दिया जाये इसलिये पेश है एक हल्की फ़ुल्की पोस्ट :-)
इस पोस्ट में आप जिया मोइनुद्दीन की आवाज में सुनिये "धोबी", आशा है आपको पसन्द आयेगी ।

सोमवार, दिसंबर 08, 2008
अरे महिला/लडकी होकर सिगरेट पीती हो !!!
आज आदर्श की एक ईमानदार पोस्ट देखी मन खुश हो गया । इससे पहले कुछ दिन पहले आदर्श के ब्लाग पर जैसे ही क्लिक किया पूरा कमरा हिल गया था, "प्याला प्याला मय का प्याला" उनका ब्लाग खोलते ही अपने आप ही बजने लगता है । आदर्श की पोस्ट बडी सामयिक होती हैं और उनकी साफ़गोई का मैं कायल हूँ । ये पोस्ट मैं आदर्श की पोस्ट के जवाब में नहीं लिख रहा हूँ बल्कि इसको लिखने की तैयारी बहुत दिनों से थी ।
अक्सर बहुत से लोगों को किसी महिला को सिगरेट पीते देखते ही उनके स्वास्थय की चिन्ता होने लगती है । इसका तर्क/कुतर्क भी होता है कि सिगरेट बहुत हानिकारक होती है । माना सिगरेट हानिकारक होती है लेकिन ये हानि महिला और पुरूष में भेद नहीं करती । सिगरेट पीना एक व्यक्तिगत निर्णय है जिसकी कीमत हर सिगरेट पीने वाला समझता है, ठीक उसी तरह जिस तरह हर शराब पीने वाला, Rash Driving करने वाला या फ़िर किसी अन्य जोखिम वाले जीवन पद्यति को जीने वाले उनके जोखिम को समझते हैं । फ़िर किसी महिला को सिगरेट पीते देखकर ही हमारा ज्ञान क्यों जागृत हो जाता है ? यहाँ अमेरिका में भी बहुत से लोग किसी लडकी का बीयर पीना तो पसन्द कर लेंगे लेकिन सिगरेट पर कभी कभी उनकी भी भावनायें जाग जाती हैं । हम तो कहते हैं असली बराबरी है कि कैंसर हो तो लडकी को भी हो, इसकी चिंता करने की आपको कोई आवश्यकता नहीं है । क्या आप चिन्ता करते हैं जब मजदूरी करती किसी महिला को पुरूषों के साथ बैठकर बीडी फ़ूँकते देखते हैं । आपका दर्शन/चिन्तन उस समय जगता है क्या ?
यहाँ कालेज की एक मैगजीन में एक लडकी ने लिखा था कि एक बार वो सिगरेट पी रही थी और एक अन्य व्यक्ति बाजू से गुजरा और उसने कहा "You know, this is harmful for your lungs" | इस पर लडकी ने कहा, "Thank you Sherlock Homes, I didn't know that"
कुछ लोग इस मुद्दे पर अन्य प्रकार से भी चुटकी लेते हैं और कहते हैं कि केवल आधुनिक कपडे पहनने से, सिगरेट और शराब पीने से कोई लडकी/महिला आधुनिक और स्वतंत्र नहीं हो जाती । वो कहते हैं कि उन्होने बहुत सी So called आधुनिक लडकियों को आधुनिक कपडों में असहज होते देखा है । लेकिन उन्होने कभी जून की गर्मी की शादी में Double Breasted Suit और टाई लगाये दूल्हों और रिश्तेदारों को असहज होते नहीं देखा होगा । इसका अर्थ है कि स्वतंत्रता भी वही है जिसे उनकी स्वीकृति हो, क्या किसी और को कोई विरोधाभास नहीं दिख रहा ?
स्वतंत्रता वो है कि महिला अपने फ़ैसले खुद करे और सारे फ़ैसले खुद कर सके । उसे कैसी नौकरी करनी है, कहाँ पढाई करनी है, किसके साथ विवाह करना है, किसी रिश्तेदार को नमस्ते करनी है कि नहीं और जो भी आपके मन में आये । अगर उसे लगे कि सिगरेट पीना है तो पिये, शराब पीनी है तो पिये, शादी से पहले ब्याय फ़्रेंड बनाना है तो बनाये उसके साथ संबन्ध बनाने हैं तो बनाये । हम कौन होते हैं इसके बीच में बोलने वाले ?
ये ठीक उस प्रकार वाली बात है जो मेरे एक पुराने रूममेट ने कही थी कि लोग चाहते हैं कि शादी के लिये लडकी सुन्दर भी हो, सुशील भी हो, घर वालों की इज्जत भी करे, इंटलेक्चुअल हो कि मेरी फ़िलासिफ़कल बातों में बोर न हो लेकिन इतनी भी नहीं कि मुझे पलट कर जवाब दे, कमा कर भी लाये लेकिन काम में इतना मन न लगाये कि पति और घर पर ध्यान न दे पाये, खान बनाना और घर के काम तो उसे संभालने चाहिये ही ।
You Know What? There are no free lunches in this world. Everything has consequences. एक जान पहचान के व्यक्ति हैं, उनकी पत्नी से सम्बन्ध विच्छेद होने पर उन्होने कहा कि आजकल भारत में ९०% तलाक के मामलों में लडकी दोषी है । और उनकी नजर में लडकी इसलिये दोषी है कि वो ससुराल की जायज और नाजायज बातों को नहीं मानती, पति ने अगर हाथ उठाने कि कोशिश की तो बोल देती है "Don't even think about that". चिन्ता मत कीजिये, नारी जागृत हो रही है और इसका सामाजिक बदलाव खूब देखने में आ रहा है । हो सकता है कि इसके पूरे परिणाम मैं अपनी जिन्दगी में भी न देख पाऊँ तो क्या, कम से कम आज तो जी भरकर चिल्लाकर कहने को मन कर रहा है कि:
नारी तुम सबला हो, अपनी शक्ति पर भरोसा रखो और जिस बात पर तुम्हारा मन राजी हो वो करो । सही और गलत के फ़ेर में तो इन्सान हजारों सालों से पडा है उससे पार पाना मुश्किल है । लेकिन सुनो सबकी और करो अपने मन की ।

शुक्रवार, दिसंबर 05, 2008
समवन हैड ए टफ़ डे, टैल मी अबाउट इट !!!

पिछले हफ़्ते स्कूल से घर आते समय सोचा कि चलो कुछ खरीददारी (दूध, कार्नफ़्लेक्स, केले आदि) की जाये । सामान चूँकि कम था तो पैसे भरने के लिये Express Lane (१५ सामान या कम) में खडे हो गये । एक मिनट के बाद नजर घुमायी तो देखा कि एक बेहद क्यूट सी बाला हमारे पीछे खडी थी । नजर मिली तो "Hi" कह दिया और देखा कि वो कन्या सिर्फ़ एक चाकलेट का पैक लेकर खडी है ।
मैने चाकलेट की तरफ़ इशारा किया और पूछा,Thats it?
कन्या ने कन्धे उचका दिये और कहा कि "Yea, I guess"
हम: You can go ahead and pay before me.
कन्या: Thanks. Are you sure?
हम: Yea, its okay.
अब कन्या हमारे आगे खडी हो गयी तब हमने ध्यान दिया कि कन्या के कन्धे पर एक छोटा सा पर्स लटक रहा था । कन्या ने एक हाथ से चाकलेट (असल में डार्क चाकलेट) और दूसरे हाथ से स्टारबक्स की काफ़ी थाम रखी थी । पैसे निकालने के लिये उसने पर्स में हाथ डाला तो काफ़ी का गिलास छलकने लगा । मैं मुस्कुराया और कहा कि
Let me hold this for you.
कन्या: Thanks.
इसके बाद पैसे चुकाने के बाद जब कन्या को उसकी काफ़ी का गिलास थमाया तो मैने धीरे से मुस्कुराकर कहा ।
Hot coffee and dark chocolate. Looks like someone had a tough day.
कन्या: फ़िर मुस्कुरायी और बोली । टफ़ डे (Sigh...), टैल मी अबाउट इट !!!
और इसके बाद बाय बाय करके वो अपने रास्ते और मैं अपने रास्ते ।
डिस्क्लेमर: इस कन्या का चित्र इंटरनेट से उठाया है लेकिन उस कन्या ने भी कुछ कुछ ऐसा ही कोट (असल में Pea coat) पहना हुआ था | रचना जी ने चिट्ठा चर्चा पर कन्या के चित्र पर आपत्ति जताई थी । जब मैने चित्र खोजा था तो इस चित्र को इसलिये लिया था कि ये एक विज्ञापन का चित्र था । लेकिन इतना काफ़ी नहीं है, रचना जी की बात से सहमति है और इसके लिये चित्र के स्थान पर उस चित्र का कार्टून प्रयोग कर रहा हूँ ।
अजीज मियाँ की आवाज में खूबसूरत गजल !!!
पाकिस्तानी कव्वाली गायिकी में एक नाम अज़ीज मियाँ का भी आता है । अज़ीज मियाँ की कव्वालियाँ बहुत देर से सुनना शुरू किया लेकिन एक बार सुना तो बस डूबकर रह गये । जैसे उस्ताद नुसरत फ़तेह अली खान अपनी कव्वालियों में शास्त्रीय संगीत के उस्ताद के तौर पर जाने जाते हैं, अज़ीज मियाँ की आवाज में एक अजीब सी मस्ती और खाँटीपन है । अन्दाजे बयाँ की बात करें तो बस समझिये कि दिल निकाल के रख दिया है ।
लीजिये पेश-ए-खिदमत है अज़ीज मियाँ की आवाज में एक गजल (गजल थोडी लम्बी जरूर है लेकिन सुनने वालों के पैसे वसूल होने की गारंटी) । अगर ये पेशकश आपको पसन्द आयी तो आगे भी अज़ीज मियाँ की कव्वालियाँ सुनवायी जायेंगी :-)
फ़ुटकर शेर:
मजा बरसात का चाहो मेरी आंखो में आ बैठो ।
सुफ़ेदी है सियाही है शफ़क है अब्र-ए-बारम है ।

वो बरसों में कहीं बरसे ये बरसों से बरसती हैं ।
गजल:
उनकी आंखों से मस्ती बरसती रहे,
होश उडता रहे दौर चलता रहे ।
रक्से तौबा करे जामे बिल्लौर में,
रिंद पीते रहें शैख जलता रहे ।
वो उधर अपनी जुल्फ़ें संवारा करें,
और इधर दम हमारा निकलता रहे ।
तुम मेरे सामने आओ तो इस तरह,
तेरा पर्दा रहे मुझको दीदार हो ।
आप बन के चिलमन में बैठा करें
हुस्न छन छन के बाहर निकलता रहे ।
मयकदा तेरा साकी सलामत रहे,
आज तो जाम पर जाम चलता रहे ।

बुधवार, दिसंबर 03, 2008
एक और हल्की फ़ुल्की पोस्ट !!!
बचपन में हमारे खेल आंगन और मोहल्ले/कालोनी की गलियों पर ही खेले जाते थे । और घरवालों की न-न के बावजूद इसे सबकी रजामंदी प्राप्त थी । शाम होते ही सब बच्चे अपने अपने घर से निकलकर और आस पडौस से बुलाकर टीम तैयार कर लेते थे । कुछ बच्चों के पापा खडूस थे तो किसी किसी बच्चे की मम्मी, ऐसे में पढने लिखने वाले सीधे शरीफ़ (अर्थात मैं) बच्चों को दूसरों के घर भेजा जाता था ।
हमारे प्रिय खेल थे, खो-खो, चोर सिपाही और अंधेरा हो जाने के बाद "आईस-पाईस" । सब इसे आईस-पाईस भी कहते थे तो हमने भी आईस-पाईस कहना शुरू कर दिया । इसमें एक बन्दे को बाकी छुपे अन्य बच्चों को खोजना होता था ।
पिछले महीने एक मीटिंग में गया तो वहाँ "आईस ब्रेकर अथवा परिचय" के दौरान एक चिट पर अपना नाम और अपना पसंदीदा टी.वी. शो लिखना था । लोगों से दुआ सलाम होते होते एक बुजुर्ग से सामना हुआ तो उनका पसंदीदा शो था "I Spy". मुझे थोडी हैरत हुयी तो उनसे बातचीत होने लगी । उन्होने बताया कि वो अब टी.वी. नहीं देखते लेकिन उनके बचपन (1970's) में टी.वी. पर बच्चों के लिये "I Spy" नाम का कार्यक्रम आता था । कार्यक्रम के बारे में पूछने पर पता चला कि ये तो हमारा खेल "आईस पाईस" ही था :-)
अभी मुम्बई हमलों के दौरान टी.वी. पर देखा कि "Black Clad" कमांडोज आपरेशन में लगे हुये हैं । तुरन्त दिमाग की घंटी बजी कि बचपन में इन्हे हम "Black Cat" कमांडोज कहते थे ।
क्या आपके साथ भी ऐसी कुछ यादें जुडी हुयी हैं ? अगर हाँ तो जरूर बतायें ।

रविवार, नवंबर 30, 2008
एक और खिचडी पोस्ट !!!
ह्यूस्टन मैराथन अब केवल ७ हफ़्ते दूर है । आखिरी के तीन हफ़्ते टेपर ट्रेनिंग (Taper training) के होंगे । टेपर ट्रेनिंग का मतलब है कि आप आखिरी तीन हफ़्तों में अपनी ट्रेनिंग को धीरे धीरे कम करते हैं जिससे आपका शरीर पिछले ५ महीने की ट्रेनिंग के कष्ट (Stress) से उबर कर मैराथन दौड के लिये बिल्कुल तैयार रहे । इसका एक मतलब और ये है कि अब केवल ४ हफ़्तों की कष्ट दायक (हफ़्ते में ६५-७० किमी दौडना) ट्रेनिंग बाकी है ।
आज सुबह १८ मील (~२९ किमी) की लम्बी दौड के दौरान मेरे एक मित्र ने कहा ।
Neeraj, so now India must be really pissed and guess Pakistan is gonna have a real tough situation.
एक अन्य मित्र मे टिप्पणी की ।
Pakistan could be in deep s***.
ह्यूस्टन के प्रमुख अखबारी वेबसाईटों पर भी लोगों की टिप्पणियों से अनुमान लगा कि वे लोग सोच रहे हैं कि अब भारत इसका बदला पाकिस्तान से जरूर लेगा ।
और इधर मैं हूँ जिसे खुद भरोसा नहीं है कि भारत कुछ करेगा भी कि नहीं और यदि कुछ करेगा तो क्या ?
खैर....
आज दौड के दौरान इत्तेफ़ाक से एक भी महिला हमारे साथ नहीं दौड रही थी और इसका नतीजा हुआ कि बातों का सिलसिला Slippery Slope पर फ़िसलता चला गया, ऐसा नहीं है कि जब महिलायें साथ में होती हैं तो बडी सलीकेदार बाते होती हैं :-) बस समझ लीजिये कि दौडने के दर्द को कम करने के लिये बातों का ही तो सहारा होता है :-) सबने मजेदार चुटकुले/किस्से सुनाये, उम्र में सब मुझसे बडे थे लेकिन लगभग सभी से व्यक्तिगत जान पहचान बन गयी है तो कोई असुविधा नहीं थी । इसी सिलसिले में बात फ़िटनेस, भोजन पर आयी और पैट्रिक ने सटीक टिप्पणी की ।
We should treat our bodies as a temple for us but rather we treat it as amusement park.
मैने चुटकी ली,
And runners treat it as a free pass to amusement park, :-)
अन्यथा कौन बेवकूफ़ रविवार के दिन सुबह पाँच बजे उठकर छ: बजे पार्क में आकर २.५-३ घंटे दौडेगा ।
क्लेटन ने कहा:
At least we will not die of heart attack sitting on a couch.
इस पर स्टीव बोले,
But, we may die of a failed liver due to all that beer we drink after the run.
पैट्रिक:
By the way, Simon is buying beer this Wednesday to celebrate his engagement.
इस पर सब हंसे और एक मत से स्वीकार किया गया कि खराब लीवर से मिली मौत दिल के रूकने वाली मौत से श्रेष्ठ है और सभी बुधवार की दौड के बाद मिलने वाली मुफ़्त बीयर के सपनों में खो गये :-)

शुक्रवार, नवंबर 28, 2008
कोई उम्मीद बर नहीं आती, कोई सूरत नजर नहीं आती
डिस्क्लेमर: आप भले ही विश्वास न करें लेकिन नीचे लिखी घटना अक्षरश: सत्य है । और सम्भवत: ये एक लम्बी पोस्ट भी हो और बिल्कुल बेमतलब जिसका यथार्थ से कोई वास्ता न हो ।
बात सन ९२ के आस पास की है । जम्मू और कश्मीर में उस समय लगभग रोज ही बम विस्फ़ोट होते थे । दूरदर्शन पर सुनना कि "स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियन्त्रण में है" आम बात होती थी । उस समय हम शाहजहाँपुर में रहते थे । हम कक्षा ६-७ में पढा करते थे और घर से स्कूल का लगभग ५-६ किमी का सफ़र रिक्शे पर तय किया करते थे । रास्ते में खन्नौत नदी पडती थी जिस पर दो पुल बने हुये थे । एक दिन रिक्शे पर बैठे बैठे विचार आया कि आतंकवादी जम्मूकश्मीर में बम फ़ोडते हैं जहाँ इतनी पुलिस है, एक बम से खन्नौत का पुल उडा दें तो कम से कम २ महीने के लिये स्कूल की छुट्टी । और खन्नौत का पुल उडाना भी आसान है क्योंकि दूर दूर तक कोई पुलिस वाला नहीं रहता है । रिक्शे पर बाकी बच्चों ने भी इस चर्चा में भाग लिया और कुछ ने कहा कि शायद ३-४ महीने की छुट्टी हो जाये तो कुछ ने कहा कि पापा दूसरे स्कूल में नाम लिखा देंगे ।
उसी दिन शाम को स्कूल से घर लौट कर पिताजी का इन्तजार करते रहे । पिताजी घर आये तो उनसे भी यही सवाल पूछा कि वो ऐसी जगह बम क्यों नहीं रखते जहाँ कोई न पकडे और उनका काम भी हो जाये । पिताजी ने कहा कि शाहजहाँपुर में बम फ़टेगा कि कोई खास ध्यान नहीं देगा लेकिन जम्मू-कश्मीर का बडा नाम है इसीलिये ऐसा करते हैं । तभी टी.वी. पर एक कार्यक्रम आने लगा और सारी बातचीत खत्म ...
याद दिला दें कि ये वही शाहजहाँपुर है जहाँ काफ़ी बडी मुस्लिम आबादी होने के बाद भी ९२ के बाद हिन्दू और मुस्लिमों में एक भी मुढभेड नहीं हुयी थी और न ही एक भी दिन के लिये कर्फ़्य़ू लगा था ।
लेकिन आज मुझे खन्नौत के पुल की सच में बहुत चिन्ता हो रही है । ब्रेकिंग न्यूज, टेली कम्यूनिकेशन की क्रान्ति के बाद कोई भी जगह ५ मिनट में आम से खास हो सकती है । क्या आतंकी भी इसी योजना के सहारे चल रहे हैं ?
विस्फ़ोट की जिम्मेवारी लेने सरीखा काम भी केवल सनसनी फ़ैलाने वाला है । जब ब्रेकिंग न्यूज से सनसनी फ़ैल ही रही है तो अपना नाम भी क्यों बतायें । आज डेक्कन मुजाहिदीन तो कल शाहजहाँपुर मुजाहिदीन तो परसों औरैया मुजाहिदीन । कर लो जो करना है, हम नहीं बतायेंगे कि हमने किया है । आतंक सबसे भयावह होता है जब वो आपकी आंखो में हो, आप दिल में हो कि कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है । क्या करेंगे ऐसे में आप ?
आप अपने शहर का उदाहरण उठा कर देख लीजिये जहाँ भी आप रहते हों, क्या आप सुरक्षित हैं ? आपके आस पडौस कि रिक्शे/टैम्पों में चार आतंकवादी बैठ कर जा रहें हो तो क्या आप उन्हें पहचान लेंगे ? उनके सिर पर सींग तो नहीं होते ? पिछले कुछ सालों से देखें तो ऐसी ऐसी जगह आतंकी हमले हुये हैं जिनके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता, छोटे छोटे शहर, एकदम आम ... और इसके बाद ये दिल दहला देने वाली मुम्बई की घटना । हर आँख में आतंक का साया और देश की खूफ़िया एजेंसियाँ पूरी तरह से बेखबर ।
इसका हल क्या है ? कुछ ने कहा कि पीओके पर हमला बोल दो । उससे क्या होगा ? पोटा के बारे में दिनेशजी पहले ही एक पोस्ट लिख चुके हैं । हम हताशा में बस अगले दिन उठकर काम पर ही चल सकते हैं कि देख लो नहीं डरा मुम्बई, मुम्बई के जज्बे को सलाम और फ़िर इन्तजार में कटते दिन और रात ।
केवल एजेन्सियाँ बना देने से काम नहीं होगा । जो हवलदार ५०० रूपये लेकर ट्रक को बिना चैक कर जाने दे रहा है कि कागज पर सेब लिखा है लेकिन असल में टैक्स बचाने के लिये मसाले भरे हैं, उससे आप कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि अगली बार वो गोलियों से भरा ट्रक रोक लेगा । २०० रूपये लेकर ड्राइविंग लाईसेंस और राशन कार्ड बनाने वाला अनजाने में एक आतंकवादी को भारत का नागरिक नहीं बना देगा इसकी क्या गारण्टी है ? जब तक जनता ईमानदार नहीं होगी अगर फ़रिश्ते भी हमारी सेवा में लग जायें तो सुरक्षा की कोई गारण्टी नहीं दे सकता ।
आज मैं अपने पाठक गणों को गृहमंत्री बना रहा हूँ, अपनी प्रतिक्रिया दीजिये कि आप क्या करेंगे ? केवल भावनाओं में बहकर नहीं ठंडे दिमाग से सोचकर जवाब दीजिये क्योंकि मेरे पास केवल सवाल हैं ।

तुम आज कुछ भी न पूछो कि दिल उदास बहुत है !!!
अक्सर मैं भावनाओं के प्रवाह में कुछ भी लिखने से बहुत गुरेज करता हूँ लेकिन,
तुम आज कुछ भी न पूछो कि दिल उदास बहुत है :-( :-( :-(

बुधवार, नवंबर 19, 2008
एक नैनो पोस्ट !!!!
आज का सबक:
ईमेल/ब्लाग पोस्ट/महत्वपूर्ण पत्र लिखने के बाद प्रूफ़रीड अवश्य करें । आज एक ईमेल का जवाब देते समय उठकर कहीं जाना हुआ और वापस लौटते ही जल्दबाजी में भेजने के चक्कर में ऐसा कुछ लिख गये कि पढने वाले ने भी सोचा होगा कि क्या दारू पीकर लिखा है :-)
लिखना चाहते थे,
Few folks in my dept. have complained that CHBE is not listed in
the department lists. Is it possible to add it to the list?
जल्दबाजी में लिखा,
Few folks in my dept. complained that there is CHBE is not listed in
the department. Is it possible to add it to the list?
अब बहाना बनाना पडेगा कि हिन्दी ब्लाग पढ पढ के अंग्रेजी कमजोर हो गयी :-)
नीरज,
P.S: कम से कम २५ पोस्ट लिखने का इन्तजार कर रही हैं, जल्दी ही लिखना शुरू करना पडेगा । सागरभाईजी, जल्द ही महफ़िल पर आपका हाथ बंटाने हाजिर होऊँगा, आप आजकल जो नायाब हीरे सुनवा रहे हैं उसके लिये बधाई और महफ़िल का नया लुक भी बडा शानदार लग रहा है ।

रविवार, नवंबर 09, 2008
२५ किमी: २ घंटा १ मिनट और ४४ सेकेंड्स !!!
अब ह्यूस्टन मैराथन लगभग २ महीना और १ हफ़्ता दूर है । तैयारियाँ जोर पकड रही हैं, ट्रेनिंग रन लम्बे और ज्यादा लम्बे होते जा रहे हैं । हफ़्ते का कोटा ४८ किमी से बढकर ५५-६० किमी तक पंहुच रहा है । इसी सिलसिले में आज मैने एक २५ किमी की दौड दौडी । इस दौड में ८.३३३ किमी के रास्ते के तीन चक्कर लगाने थे । ये मेरी अब तक की सबसे लम्बी बिना रूके दौड थी और अब ये सिलसिला बढते बढते ४२.२ किमी तक जाकर रूकेगा ।
सबसे पहले कुछ तैयारियाँ और सबक जो मैने इस दौड के लिये तैयार किये । मैने अक्सर महसूस किया है कि मैं शुरूआत में काफ़ी तेजी से दौडना शुरू करता हूँ जिसके कारण कभी कभी बीच में मुझे अपनी रफ़्तार धीमी करनी पडती है । मैने फ़ैसला किया था कि आज पहला ८.३३३ किमी मैं धीमे दौडूँगा और उसके बाद रफ़्तार पकडी जायेगी । इसके अलावा मुझे बहुत ज्यादा खाने का शौक नहीं है जिसके चलते लम्बी दौडों में अक्सर अन्त में ऐसा लगता है कि अपने पेट/खून के टैक में पेट्रोल (ग्लाईकोजन -> ग्लूकोज) खत्म सा हो रहा है । इसके लिये पिछले पूरा हफ़्ता मैने जमकर खाना खाया । कल दोपहर में भारतीय रेस्तराँ में मन और पेट को दबा दबा कर भरा फ़िर रात में एक बडा सा सैंडविच खाया ।
आज सुबह सुबह मैं ६:३० पर नियत स्थान पर पंहुच गया था । हमेशा की तरह आज भी John Phillips और साथियों अपने धावक क्लब का तम्बू खडा कर रखा था । हम सब अपना बाकी सामान टैंट में छोडकर ६:४५ पर आरम्भ पंक्ति पर आ गये । अमेरिका के राष्ट्रगान के पश्चात अफ़गानिस्तान और ईराक में लड रहे उनके सैनिकों को याद करके ठीक सात बजे बन्दूक की आवाज पर दौड प्रारम्भ हो गयी ।

( हमारे धावक क्लब का तम्बू )
पहले दो किमी पलक झपकते ही पूरे हो गये, अब दौडने वाली मांशपेशियाँ धीरे धीरे अपने सुर/ताल में आ रही थीं । पाँच किमी पूरे हुये और मुझे अपने आप को धीरे दौडने के लिये याद दिलाना पड रहा है क्योंकि जब लोग दौड में आपसे आगे निकलते हैं तो बहुत अच्छा नहीं लगता वो भी तब जब आप चाहें तो तेज दौडकर उनको पीछे छोड सकते हैं । कुछ हफ़्ते पहले मेरे एक धावक मित्र ने मुझे एक मंत्र दिया था । उन्होने कहा था कि २५ किमी की दौड में तुम पहले १० किमी में २ मिनट बचाकर बाकी १५ किमी में ५ मिनट गंवाना पसन्द करोगे कि पहले १० किमी में ३ मिनट गंवाकर बाकी १५ किमी में ६ मिनट बचाना । इसी को मन में याद रखते हुये मैं धीरे धीरे दौडता रहा । पहला लूप समाप्त हुया और ८.३३३ किमी दौडने में ठीक ४३ मिनट का समय लगा ।
दूसरे लूप में मैने अपनी रफ़्तार थोडी तेज की लेकिन अभी भी डर लग रहा था कि बहुत तेज नहीं दौडना है । दूसरे लूप को दौडने में सबसे अधिक आनन्द आया । जो लोग पहले लूप में तेजी से दौड रहे थे वो अब रफ़्तार कम कर रहे थे और इसले उलट मैं धीरे धीरे रफ़्तार बढा रहा था । दूसरे लूप को पूरा करने में ४० मिनट और १८ सेकेंड्स लगे ।
अब एक आखिरी लूप बाकी था । मैने निश्चय किया कि आखिरी लूप को पूरी जी जान लगाकर दौडना है । इसी लूप में एक महत्वपूर्ण मार्क हाफ़ मैराथन यानि २१.१ किमी का था । पिछले साल हाफ़ मैराथन दौडने मैं मुझे १ घंटा ५३ मिनट लगे थे । आज की दौड में हाफ़ मैराथन तक आने में मुझे १ घंटा और ४३ मिनट लगे । इसका मतलब १ साल में इतना दौडने से कुछ तो रफ़्तार बढी है । आखिर के पाँच किमी में मैं काफ़ी तेज दौड रहा था और लगभग हर १५ सेकेंड्स में एक धावक से आगे निकल रहा था । मैने घडी पर नजर डाली तो ठीक दो घंटा और समाप्ति की रेखा दिखायी दे रही है । आखिरी ०.४ किमी मैं पूरी तेजी से दौडा और इस लूप को ३८ मिनट और २६ सेकेंड्स में पूरा कर लिया ।
पहले लूप (८.३३३ किमी) में १ किमी दौडने का औसत समय: ५ मिनट ९.६ सेकेंड्स
दूसरे लूप (८.३३३ किमी) में १ किमी दौडने का औसत समय: ४ मिनट ५०.२ सेकेंड्स
तीसरे लूप (८.३३३ किमी) में १ किमी दौडने का औसत समय: ४ मिनट ३६.७ सेकेंड्स
पूरी २५ किमी की दौड का समय : २ घंटा १ मिनट ४४ सेकेंड्स
पूरी २५ किमी की दौड में १ किमी दौडने का औसत समय: ४ मिनट ५२ सेकेंड्स

(दौड पूरी होने के बाद अपने मित्रों के साथ एक फ़ोटो हो जाये )
दौड के बाद एक जर्मन थीम पार्टी भी थी जहाँ पर हमने भी हरी टोपी में एक फ़ोटो खिंचवाया :-)

(अरे, साला मैं तो साहब बन गया :-) )

बुधवार, अक्टूबर 29, 2008
जिन्दगी का उत्सव मनायें, कल न जाने क्या हो !!!
बुधवार को ६.६ मील दौडने के बाद हमारे धावक समूह के सभी लोग वलहाला पर एकत्रित होते हैं । अगर धावक समूह में से किसी का जन्मदिन/शादी की सालगिरह होती है तो वो व्यक्ति वलहाला पर पूरे समूह के लिये बीयर खरीदता है । आज दौड समाप्त होने के बाद पता चला कि "मिट (Mit)" सभी के लिये बीयर खरीद रहे हैं । सभी लोगों ने सोचा कि शायद "मिट" का जन्मदिन होगा और इस तरफ़ ध्यान न देकर सभी बीयर पीने में मस्त रहे । उसके करीब १ घंटे बाद "ईडी (Eddie)" ने कहा कि "मिट" कुछ बोलना चाहते हैं तो सभी ने सोचा कि शायद "मिट" कहेंगे कि आज उनका जन्मदिन है अथवा उनकी शादी की सालगिरह है ।
लेकिन "मिट" ने जो कुछ भी कहा उसने मुझे और बाकी सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया । इसी ४ अक्टूबर को एक कार दुर्घटना में "मिट" ने अपनी २१ वर्षीय पुत्री को खो दिया । आज "मिट" ने अपनी पुत्री की याद में सभी के लिये बीयर खरीदी और कहा कि हमें "जिन्दगी" को मनाना चाहिये क्योंकि पता नहीं कि जीवन कब क्या दिखा दे । सब लोग ये सुनकर स्तब्ध थे क्योंकि किसी ने ऐसा सपने में भी नहीं सोचा था कि कोई व्यक्ति अपनी २१ वर्षीय पुत्री के शोक में ऐसा भी कर सकता है । कुछ देर के लिये पूरे माहौल में शान्ति छा गयी और इसके बाद खुद "मिट" ने माहौल को हल्का करने की कोशिश की ।
इसके बाद मैं "मिट" से मिला और उन्हे अपनी संवेदनायें अर्पित की । लेकिन उसके बाद पूरे समय मैं सोचता रहा कि वास्तव में हम जीवन को कितना Taken for granted लेकर चलते हैं । अगर कल को मेरे साथ कुछ ऐसा घटित हो जाये तो मेरे माता-पिता का क्या होगा ये सोचकर ही मन विह्वल हो उठा । लेकिन जीवन है तो उसकी अपनी विशिष्टतायें हैं और आज मैं मिट की तरह जीवन को सलाम करता हूँ ।
ये मिट को दो फ़ोटो हैं जो मैने कुछ समय पहले अपने कैमरे में कैद किये थे ।

(आज से कई हफ़्ते पहले मैं और मिट साथ में )
(अपनी दौड में ईनाम जीतने के बाद मिट और ईडी सथ में )

मंगलवार, सितंबर 30, 2008
हारा (Harra) क्रास कंट्री रेस: ज्ञानजी से प्रेरित होकर हमारी माइक्रो पोस्ट !!!
इस शनिवार को हमने एक ८ मील की दौड में भाग लिया । ये एक रिले रेस थी जिसमें टीम के चारों प्रतिभागियों को २ मील (३.२ किमी) दौडना था । हमारी टीम का नाम था Cone of Uncertainty | मेरी टीम में मेरे अलावा हरदीप, साईमन और ब्रायन थे । दौडने के क्रम के हिसाब से हरदीप, ब्रायन, नीरज और अन्त में साईमन दौडे । इस दौड के २ मील के सफ़र में रास्ता समतल न होकर ऊँचा नीचा था । एक छोटा सा हिस्सा इतना स्टीप (Steep) था कि लगभग २५-३० मीटर पैदल चलना पडा । मैने अपने हिस्से के २ मील १४ मिनट और २८ सेकेंड्स में पूरे किये और हमारी टीम ने इस दौड (८ मील) को ५६ मिनट और ५३ सेकेंड्स में पूरा किया ।

मैने इस दौड को पिछले साल भी दौडा था और तब मुझे इसे दौडने में १६ मिनट लगे थे । इस लिहाज से देखा जाये तो १ साल में १.५ मिनट का सुधार हुआ है । इसके अलावा कल ही मैने अपनी मैराथन दौड की ट्रेनिंग दौड में अपना व्यक्तिगत रेकार्ड तोडा । मैने ४.१ मील (६.५६ किमी) की दौड २९ मिनट में समाप्त की, इसी दौड के लिये मेरा पिछला रेकार्ड ३० मिनट और ११ सेकेंड्स का था । इस लिहाज से देखा जाये तो एक मील दौडने में केवल ७ मिनट और ५ सेकेंड्स लगे जो काफ़ी सुधार है ।
असली प्रतियोगिता १८ जनवरी में है (ह्यूस्टन मैराथन) जिसमें बिना रूके २६.२ मील (४२.२ किमी) दौडना होगा । अभी के हिसाब से लग रहा है कि इसको पूरा करने में ३ घंटे ४५ मिनट से ४ घंटे का समय लगेगा । लेकिन मैराथन दौड बडी लम्बी और दुरूह होती है इसलिये अगर आप अन्त के ३ मील में भी चोटिल हो जायें तो पूरे छ: महीने की तैयारी का कूडा । इस दौड के लिये अब तक ट्रेनिंग में मैं लगभग ३०० मील दौड चुका हूँ (३ महीने में) और अगले चार महीने में अगले ५०० मील दौडने का इरादा है । फ़िलहाल एक हफ़्ते में लगभग ३० मील तक दौड पा रहा हूँ जिसे नवम्बर और दिसम्बर में ४० मील प्रति हफ़्ता तक करने का इरादा है ।
मैराथन ट्रेनिंग के बाकी किस्से बाद में तब तक आप उन फ़ोटो का लुत्फ़ लें जो मैने शनिवार को दौड के दौरान खीचें :-)

शनिवार, सितंबर 13, 2008
आइक से मुलाक़ात का विवरण और कुछ तस्वीरें !!!
आइक महोदय रात को हमारे घर तशरीफ़ लाये लेकिन आने से थोडी देर पहले उन्होंने हमारी बत्ती गुल कर दी | लिहाजा आइक और हमने मोमबत्ती में गुफ्तगू की, हमने आइक को हिन्दी में एक ब्लॉग खोलने को कहा जिस पर वो विचार कर रहे हैं :-)
रात को बारह बजे बत्ती गुल हो गयी थी जो अभी तक गुल है, शायद अगले कुछ घंटों में सब ठीक हो जाए | सुबह उठकर अपना रेनकोट पहनकर हम जब आस पड़ोस के हाल का जायजा लेने निकले तो पता चला की काफ़ी नुक्सान हुआ है | हमारी कार के बिल्कुल बगल में पेड़ का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिरा लेकिन हमारी कार बाल बाल बच गयी | हमारे अपार्टमेन्ट के सामने एक पेड़ जमीन पर लगभग समतल पडा था | और पेट्रोल पम्प की छत उड़ गयी थी और बाकी का हाल आप इन तस्वीरों से देख लें :-)
इस पोस्ट को मैं अपने मित्र के घर से लिख रहा हूँ जहाँ पता नहीं कैसे अभी तक बत्ती आ रही है :-) टेक्सास में लगभग ४० लाख लोगों के पास फिलहाल बिजली नहीं है लेकिन कल तक शायद सब ठीक हो जायेगा |

शुक्रवार, सितंबर 12, 2008
आशा भोंसले की आवाज में मदन मोहन के तीन अमर गीत !!!
जब जब मदन मोहन के संगीत का जिक्र होता है साथ में हमेशा लता मंगेशकरजी की बात होती है । ठीक उसी तरह ओ. पी. नैय्यर साहब के संगीत के साथ आशा भोसले का नाम अपने आप जुबां पर आ जाता है । लेकिन ये भी सत्य है कि आशा भोंसले ने भी मदन मोहन और गीता दत्त ने ओ. पी. नैय्यर के साथ अनेकों अनमोल नग्में गाये हैं ।
मदन मोहन जी के २० साल के संगीत के सफ़र में उनके साथ आशा भोंसले ने १९० और लता मंगेशकर ने २१० फ़िल्मी गीत गाये । कुछ दिन पहले आशा भोसले का जन्मदिन था लेकिन अपनी व्यस्तता के चलते मैं कुछ पोस्ट नहीं कर पाया । आशाजी और मदन मोहन के अनमोल नग्मों में से मेरे कुछ पसंदीदा गीत हैं ।
१) सबा से ये कह दो कि कलिया बिछायें (बैंक मैनेजर)
२) जमीं से हमें आसमा पर (अदालत)
३) अश्कों से तेरी हमने तस्वीर बनाई है (देख कबीरा रोया)
४) जाने क्या हाल हो कल शीशे का पैमाने का (मां का आंचल)
५) हमसफ़र साथ अपना छोड चले
६) कोई शिकवा भी नहीं, कोई शिकायत भी नहीं (नींद हमारी ख्वाब तुम्हारे)
फ़िल्म "नींद हमारी ख्वाब तुम्हारे" में तो मदनजी के सारे गीत आशाजी ने गाये और इस फ़िल्म का एक एक गीत अनमोल है । पहला नग्मा असल में एक गजल है, जाने क्या हाल हो कल शीशे का पैमाने का । इस गीत को सुनें और बस डूब के रह जायें ।
दूसरा गीत है, "सबा से ये कह दो कि कलियाँ बिछायें"
और तीसरा अनमोल नग्मा है, "कोई शिकवा भी नहीं"
आईक की हवायें बढती जा रही हैं और थोडी देर में शायद बिजली गुल हो जाये, इससे पहले इस पोस्ट को छाप देते हैं ।

आईक, ह्य़ूस्टन में बिन बुलाये मेहमान !!!
अब लगभग निश्चित हो गया है कि आईक नामक बिना बुलाये मेहमान हमारे घर पर आने वाले हैं । लगभग ४ दिन पहले सी.एन.एन. ने घोषणा की थी कि आईक महाशय जो उस समय हैती (Haiti) और क्यूबा में डेरा डाले हुये थे, गैलवेस्टन और ह्यूस्टन पधार सकते हैं । उसके अगले ही दिन आईक के कार्यक्रम में बदलाव दिखा और वो दक्षिणी टेक्सास के शहर ब्राउन्सवेल/कार्पस की ओर जाते दिखे । लेकिन कल फ़िर आईक ने अपना मूड बदल लिया और शनिवार की सुबह १-२ बजे के आस पास आईक गैलवेस्टन के रास्ते टेक्सास में दाखिल होंगे । आईक का इरादा १२५-१३० मील प्रति घंटा (२००-२१० किमी प्रति घंटा) की हवाओं और काली घटाओं के गाजे बाजे के साथ टेक्सास में घुसने का है । गैलवेस्टन के निवासी तो आईक को मुँह चिढाते हुये घर बार छोडकर भाग गये हैं लेकिन ह्यूस्टन निवासी (समुद्र से लगभग ४० मील दूर) अर्थात मेरे जैसे लोग जो वीर और धीर हैं, आईक का स्वागत खुली बाहों से कर रहे हैं ।
अगर आप अब तक संशय में हैं कि ये आईक महोदय कौन हैं तो नीचे दिये हुये तीन चित्र देखें ।

(सोमवार को सी.एन.एन. का आईक के रास्ते का खुलासा करना, हमारा आशियाना ह्य़ूस्टन में है )

(गल्फ़ आफ़ मैक्सिको में आईक गोल गोल घूमकर कह रहे हैं, आओ ट्विस्ट करें ...)

(अब से कुछ घंटों बाद आईक हमारे मेहमान होंगे )
२००५ में रीटा नाम की आंटी भी बिना बुलाये ह्यूस्टन आने का विचार कर रहीं थी । रीटा आंटी से कुछ दिन पहले न्यू आर्लियन्स में कटरीना आंटी ने खूब तबाही मचायी थी । लोगों का बुरा हाल हो गया था और इससे डरकर वीर ह्य़ूस्टन वालों ने भी शहर से खिसकने की सोची थी । हम भी लोगों की बातों में आ गये और शहर से भागने लगे । लेकिन ४० लाख की आबादी वाले शहर के सब लोग भागने लगें तो सडके तो छोटी पड ही जायेंगी, वही हुआ । सब सडकों पर फ़ंसे रहे ।
हमने वीरता से १३ घंटे नान स्टाप अपने कार में केवल ५० किमी की दूरी तय की और सोचा इससे बेहतर है कि वापिस चलें । ५० किमी का वापिसी का सफ़र हमने केवल ३५ मिनट में पूरा कर लिया था क्योंकि वापिस जाने वाले पूरी सडक पर हम ही थे । उस समय लगा कि "जाने वाले जरा होशियार, यहाँ के हम हैं राजकुमार" :-)
आईक के आने पर कुछ चीजें निश्चित तौर पर होंगी । पहली की "ठंडी हवायें लहरा के आयें", फ़िर खिडकियों के शीशे जवानी के कच्चे दिल की तरह छन से टूट सकते हैं, तीसरी "उमड उमड के आयी रे घटा" और उसके साथ ही जोरदार बरसात ।
ये किसने अपनी जुल्फ़ से झटका पानी,
झूम के आया बादल टूट के बरसा पानी ।
इसके साथ ही आस पास के इलाकों के कुछ पेड उखडकर बिजली के तारों पर गिर जायेंगे और बत्ती गुल हो जायेगी । बत्ती गुल होने के साथ ही थोडी देर में पानी भी गुल जो जायेगा और उसके बाद खुदा खैर करे :-)
इस बार ह्य़ूस्टन के अधिकतर लोग शहर से भाग नहीं रहे हैं लेकिन थोडा अफ़रातफ़री का माहौल है । मैने ३-४ दिनों के लिये पानी खरीद कर रख लिया है, अपकी कार की टंकी पूरी भर ली है और थोडा बहुत खाने का सामान रख लिया है । मुझे पूरा विश्वास है कुछ खास नहीं होगा, आईक और हम बैठकर बालकनी में साथ में चाय पीयेंगे और उन्हें विदा कर देंगे । आईक को एक हिन्दी ब्लाग खोलने की सलाह भी दी जायेगी और विश्वास दिलाया जायेगा कि समीरजी उनको टिप्पणी अवश्य देंगे ।
इस बीच में आज स्कूल से छुट्टी हो गयी है और ब्लागिंग करने का मौका मिल गया है । एक ब्लागर को आईक से भला क्या शिकायत हो सकती है :-)

मौसम विभाग ने सैटेलाइट से ऊपर वाली तस्वीर उतारी है । जिस प्रकार से तस्वीर दिख रही है गैलवेस्टन की हालत अच्छी नहीं लग रही है । गैलवेस्टन के ९०% से अधिक लोग शहर छोड चुके हैं और जो लोग वहाँ रूके हुये हैं, ईश्वर उनकी सहायता करे ।
ताजा जानकारी के अनुसार लगभग १५०,००० घरों में बिजली जा चुकी है । ह्यूस्टन का पडौसी नगर गैलवेस्टन बडी गम्भीर समस्या से जूझ रहा है । वहाँ के काफ़ी घरों में पहले ही पानी घुस चुका है और अगले तीन-चार घंटो में वहाँ १५-२० ऊँची समुद्री लहरें शहर में घुस सकती हैं । मेरे शहर ह्यूस्टन में पानी मुख्य समस्या नहीं होगी लेकिन तेज हवायें काफ़ी नुकसान कर सकती हैं ।

मंगलवार, अगस्त 19, 2008
सहजता,कहीं मोल मिलती है क्या?
कभी ट्रेन के डिब्बे में अंग्रेजी किताब पढ़ने वाला इसलिए असहज कि लोग सोच रहे होंगे कि ये टशन मारने के लिए अंग्रेजी की किताब पढ़ रहा है जबकि मैं तो रोज ही अंग्रेजी की किताब पढता हूँ। कभी वो ये सोचकर असहज कि ये आम लोग कभी समझ नहीं पायेंगे कि इस अंग्रेजी की किताब में ऐसा क्या है जो में इसे पढ़ रहा हूँ। ट्रेन में हिन्दी कि किताब पढ़ने वाला इसलिए असहज कि कहीं लोग ये न सोच रहे हो कि मैं गंवार हूँ जबकि मेरी अंग्रेजी उतनी ही अच्छी है जितनी हिन्दी । कभी वो ये सोचकर असहज कि आजकल मेरे जैसे लोग हैं ही कहाँ जो हिन्दी कि किताबे पढ़ते हैं, सब मैकाले की औलादें हैं। मेरा बस चले तो सबकी अंग्रेजियत एक बार में निकाल दूं ।
कभी इस बात का दंभ कि मैं तो हिन्दी पढ़ रह हूँ डंके की चोट पर, जिसे गंवार कहना हो कह ले मुझे परवाह नहीं।
कहाँ मेरे स्कूल में चीनी विद्यार्थी की कमजोर अंग्रेजी के कारण एक साधारण सी बात को जरा तकलीफ़ से समझाने के बाद उसके चेहरे पर आयी सहज मुस्कान और कहाँ किसी अंग्रेजीदां नौजवान की दिल्ली के कैफ़े काफ़ी डे में अमेरिकन एक्सेंट में बातचीत के दौरान असहजता से "डैम इट" और "होली शिट" ।
कहाँ है इसके बीच में मेरा नायक जो सहजता से अपनी अंगरेजी कि किताब बंद करके स्टेशन पर उतरकर वेद प्रकाश शर्मा का उपन्यास खरीदकर उतनी ही सहजता से पढता है । न तो वो बात बात में काले फिरंगियों को गरियाता है और न ही उन्ही की भाषा में बात करता है ? आपने मेरे नायक को कहीं देखा है ?

मंगलवार, अगस्त 12, 2008
मेरे वालिद कहा करते थे कि बेटा इश्क करो !!!
आज "बज्म-ए-मीर" अल्बम से रूप कुमार राठौड की आवाज में एक नाजुक सी गजल पेश करता हूँ । गजल से पहले मीर की आत्मकथा "जिक्र-ए-मीर" के कुछ अंश सलीम आरिफ़ की आवाज में हैं जो मुझे बेहद पसन्द हैं ।
मेरे वालिद रोजो शब खुदा की याद में रहते थे,
कभी मौज में आते तो फ़रमाते थे कि बेटा इश्क करो,
इश्क ही इस कारखाने में मुतस्सर्रिफ़ है,
अगर इश्क न होता तो नज्म-ए-गुल कायम नहीं रह सकता था ।
बेइश्क जिंदगी बवाल है,
इश्क में जी की बाजी लगा देना कमाल है,
इश्क बनाता है इश्क ही कुंदन कर देता है
दुनिया में जो कुछ है इश्क का जरूर है,
आग इश्क की सोजिश है पानी इश्क की रफ़्तार है,
खाक इश्क का करार है हवा उसका इस्तेरार है,
मौत इश्क की मस्ती और जिन्दगी उसकी हुश्यारी है,
रात इश्क का ख्वाब और दिन इश्क की बेदारी है,
नेकी इश्क का कुर्ब है गुनाह इश्क की दूरी है,
जन्नत इश्क का शौक है दोजख इश्क का जौक है ।
कौन मकसद को इश्क बिन पँहुचा,
आरजू इश्क, मुद्दआ है इश्क, सारे आलम में भर रहा है इश्क ।
- मीर तकी मीर

शुक्रवार, अगस्त 08, 2008
यूट्यूबीय विशुद्ध मौज वाली पोस्ट !!!!
ये वीडियो कुछ दिन पहले देखा लेकिन परम मस्त लगा ।
स्लो इंटरनेट कनेक्शन वालों से क्षमायाचना सहित, केवल आडियो लगाने से मजा नहीं आयेगा :-)

सदस्यता लें
संदेश (Atom)