मंगलवार, जनवरी 10, 2012
समय बहुत बलवान !!!
रविवार, जुलाई 31, 2011
जिन्दगी को बांहों में भरें और मुस्कुरायें !
इस हफ़्ते मन बेहद उदास रहा । हमारे धावक समूह के एक साथी और मेरे एक अच्छे दोस्त मार्क फ़्रेजर नहीं रहे। मैं मार्क फ़्रेजर के बारे में एक पोस्ट लिखना चाहता था लेकिन हिम्मत नहीं कर सका । लेकिन आज कुछ ऐसा हुआ कि लिखने से अपने आप को रोक नहीं पा रहा। मार्क के बारे में अगली पोस्ट में लिखूंगा लेकिन आज की पोस्ट जीवन और उसकी अजीबोगरीब बातों को समर्पित है।
ह्यूस्टन की गर्मी बेदर्द होती है। अत्यधिक तापमान और आद्रता के चलते हम जैसे धावकों को ४-५ महीने (अप्रैल-अगस्त) बडी दिक्कत से गुजारने होते हैं। दौडना छोड भी नहीं सकते क्योंकि "मुंह से ये ऐसी लगी है कि छुटती नहीं" | अधिकतर धावक जानते हैं कि गर्मी में दौडने के क्या क्या खतरे हो सकते हैं और इन चार महीनों में गति के स्थान पर Gut feeling/proper hydration को अधिक तरजीह देनी चाहिये। लेकिन अगर आपको पहले से दिल की बीमारी हो तो बेहद सचेत रहना चाहिये।
आज सुबह रविवार की सेट रूटीन वाली ११ मील की दौड समाप्त करके दोस्तों के साथ मिलकर गप शप कर रहे थे कि अचानक से आवाज आयी, "Is any doctor here? This guy needs help" तुरन्त ही सब उस दिशा में दौड चले। ५० गज पर देखा को एक व्यक्ति जमीन पर अचेत पडा है और उसके इर्द गिर्द ५-६ लोग खडे हैं। मैने तुरन्त पूछा "Did someone call Ambulence?" जो जवाब आया, "Yes, someone called" | इसका अर्थ कि अब हमें अगले ५-१० मिनट पर ध्यान देना है जब तक एम्बुलेंस नहीं आ जाती।
तुरन्त ही पता चल गया कि व्यक्ति को दिल का दौरा पडा है और वो अचेत अवस्था में था। इसका अर्थ कि अगले २ मिनट सबसे महत्वपूर्ण हैं। अब लोग आस पास जुट चुके थे, एक साथी ने CPR शुरू किया। CPR में आप व्यक्ति के सीने को दोनो हाथॊं से जोर से जल्दी जल्दी दबाते हैं जिससे दिल फ़िर से धडकना शुरू हो जाये। इसी बीच किसी अन्य वयक्ति ने चिल्लाया, "Do we have AED machine?" और एक अन्य लडकी ठीक सामने क्लब हाऊस से AED मशीन लेने दौड पडी। लगभग १ मिनट CPR करने के बाद भी उस व्यक्ति के दिल ने धडकना शुरू नहीं किया। अब मेरा दिल बडे जोर से घबराने लगा, आस पास और लोग इकट्ठे हो रहे थे। मैं चिल्लाया, "If you are not involved, please move back 5 feet" एक अन्य व्यक्ति मेरे पीछे पीछे चिल्लाया और भीड थोडी दूर हटी। उसकी नब्ज देखने के लिये मैने जल्दी से उसकी जूते उतारे और टखने के पास वाली नब्ज को महसूस किया। बहुत ही नाजुक नब्ज महसूस हुयी और वो भी लगातार सीने को दबाने के कारण । अब तक वो लडकी AED मशीन लेकर आ गयी थी, खुशकिस्मती से उसे इस मशीन के बारे में पर्याप्त जानकारी थी। उस व्यक्ति के सीने पर इलेक्ट्रोड चिपका दिये गये। AED मशीन कुछ समय लेती है और उसके बाद जब हरी बत्ती जल जाये तो बटन दबाकर सीने को जोर को बिजली का झटका दिया जाता है जिससे दिल फ़िर से धडकना शुरू हो जाये। ये एक मिनट बडा कातिल था, हम लोग अब भी सीने को बार बार तेजी से हाथों से दबाये जा रहे थे जिससे कि उस व्यक्ति के फ़ेफ़डों में सांस जाती रहे और शायद दिल धडकना शुरू हो जाये। इधर AED मशीन पर हरी बत्ती जल उठी और हमने सब लोगों को आगाह किया कि कोई भी उसके शरीर के सम्पर्क में न रहे। उस लडकी ने बटन दबाया और इलेक्ट्रिक शाक दिया गया। इसके तुरन्त बाद एक अन्य व्यक्ति ने उसके मुंह को खोलकर अपने मुंह से उसके फ़ेफ़डों में सांस भरी और वो व्यक्ति अचानक से खांसकर धीरे धीरे चेतन हो गया।
सभी लोग तेजी से तालियाँ बजाने लगे और इतने में एम्बुलेंस का सायरन सुनायी दिया। दो लडकिया भागकर तेजी से सडक की और गयी और दोनो हाथों के इशारे से एम्बुलेंस को बताया कि वो व्यक्ति कहाँ है। अब सब पीछे हो गये और एम्बुलेंस वालों ने अपना काम शुरू किया। उस व्यक्ति को अब तक चेतना वापिस आ गयी थी और एम्बुलेंस वालों ने उसे स्ट्रेचर पर लिटाकर उसको आक्सीजन देना प्रारम्भ किया।
थोडी देर के बाद पता चला कि वो व्यक्ति अब ठीक है, उसे अस्पताल ले जाया जायेगा लेकिन वो खतरे से बाहर है। एम्बुलेंस वालों ने लोगों के प्रयासों को भूरि भूरि प्रशंसा की और कहा कि अगर ये सब न किया होता तो सम्भवत: उसकी जान बचाना मुश्किल होता। अब उस लडकी की तलाश हुयी जिसने AED मशीन चलायी थी। लेकिन तब तक तो एक परी की भांति अपने काम को अंजाम देकर वो जा चुकी थी अथवा कहीं भीड में छुपी हुयी थी। वो दोबारा नहीं दिखी। मैने एक अन्य वयक्ति को तलाशा जो इस सबके बीच में उसके सीने को दबा रहा था और उसकी सांस पर ध्यान दे रहा था। मैने उसके पास जाकर उससे हाथ मिलाया और पता चला को पेशे से एक नर्स है।
जब इन सब बातों से ध्यान हटा तो मैने सोचा कि वो व्यक्ति कितना खुशकिस्मत निकला। दैवीय कृपा देखिये कि वो गिर कर अचेत भी हुआ तो पार्क में ठीक ऐसी जगह जहाँ बिल्कुल सामने वाले टैनिस सेंटर में AED मशीन रखी रहती है। अगर उस व्यक्ति के साथ ये हादसा एक मील पहले या एक मील बाद होता तो कोई नहीं जानता क्या हो जाता। मैं उस व्यक्ति को नहीं जानता लेकिन ईश्वर उस व्यक्ति को लम्बी उम्र और बहुत सारी खुशियाँ प्रदान करे।
अगर आप सोच रहे हैं कि ये सब इत्तेफ़ाक है, तो इसके पीछे HARRA (Houston Area Road Runners Association) और एक व्यक्ति Dr. Bob का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। Dr. Bob ने ह्यूस्टन से निकलने वाली अनेकों रनिंग पत्रिकाओं में Heart Attack और CPR/AED के बारे में लिखा है। हम सबने उन आर्टिकल को पढा है और सम्भवत: उन्ही लेखों के चलते Subconsiously सभी को पता था कि क्या करना है और क्या नहीं। HARRA ने सुनिश्चित किया है कि मेमोरियल पार्क में टैनिस सेंटर में AED मशीन रखी जाये जो आसानी से उपलब्ध हो सके।
इस वाकये ने बहुत प्रभावित किया है और मार्क फ़्रेजर के गुजर जाने के दु:ख को कम तो नहीं किया लेकिन एक उम्मीद की किरण और जीवन के दूसरे मायने दिखाये हैं। जीवन के खुशी भरे पहलू कुछ पल के लिये ही सही दुख को भूल जाने का मौका देते हैं। "इतनी शीरी है जिन्दगी इस पल...."
भारत में दिल की बीमारी बहुत आम है और अधिकतर लोगों को CPR/AED के बारे में जानकारी नहीं होती। दिल का दौरा पडने पर लोग सबसे पहले डाक्टर की ओर भागते हैं और यदि आपने तुरन्त २-४ मिनट में ध्यान नहीं दिया तो डाक्टर भी कुछ नहीं कर सकता। कुछ लोग बेवजह तलुवे मसलने लगते हैं या कुछ और करने लगते हैं। अधिकतर दिल के दौरों में AED मशीन की आवश्यकता नहीं होती। CPR अकेले ही बहुत कामयाब है। अगर आप अब तक मेरे साथ हैं तो आईये CPR और AED के बारे में जानें और क्या पता आप कभी किसी के काम आ पायें।
१) CPR के बारे में यहाँ पढें ।
२) AED के बारे में यहाँ देखें ।
गुरुवार, मार्च 31, 2011
मथुरा की कचौड़ी के साथ मित्रों को राम राम
एयरटेल के इन्टरनेट पर ऐसा महसूस हो रहा है की जैसे किसी ने हमें एक झटके से पाषाण काल में भेज दिया हो,
इस एक पोस्ट को लिखने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.
बहरहाल, कल के मैच की खुमारी कुछ कम हुयी है तो लगा कि सभी मित्रों को आने की सूचना दी जाये
मथुरा में हम से ९९९७३८१५७९ पर संपर्क किया जा सकता है, मित्रों की एक एक करके खबर ली जायेगी और उनके फ़ोन नंबर तलाश किये जायेंगे.
आपकी बड़ी मेहरबानी होगी अगर आप अपना संपर्क नंबर हमें nrohilla(at)gmail(dot)com पर ईमेल कर सकें.
बाकी जानकारी अगली पोस्ट में :)
रविवार, जनवरी 30, 2011
Athlete Alert
| EventInformation: | |||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| Event: | 2011 Chevron Houston Marathon | ||||||
| Runner: | Neeraj Rohilla | ||||||
| Latest Results: | |||||||
| |||||||
All times are unofficial. Times may vary in post race official results.
शनिवार, जनवरी 29, 2011
मौसम की मार: घोर कफ़्यूजन कि क्या करें !
अगर वातावरण में आद्रता ज्यादा होती है तो आपके शरीर से निकलने वाला पसीना सूख नहीं पाता और आधे घंटे में आप पसीने से तरबतर होकर दुहाई देने लगते हैं। और दौड के समय बारिश हो जाये तो तौबा तौबा, सडक पर फ़िसलने के चांस बढ जाते हैं, और दौड कठिन से ज्यादा कठिन हो जाती है।
कल की दौड के लिये तामपान कुछ ऐसा रहने की सम्भावना है ।
बारिश आज रात भर तो होगी ही, सुबह छ: बजे थमने की सम्भावना है, दौड ७ बजे है । आद्रता ९६ प्रतिशत पर बनी रहेगी और बारिश की सम्भावना ६० प्रतिशत रहेगी। शुरूआती तापमान ६१ डिग्री फ़ारेनहाईट और बाद में ७१ के आसपास चले जाने की आशंका है। नियमों के अनुसार अगर दौड के दस मील की दूरी में कहीं बिजली कडक रही हो तो आयोजक दौड निरस्त भी कर सकते हैं। कुल मिलाकर इन्द्र महाराज को ह्यूस्टन से आज भर भर कर कोसा जा रहा है :)
हमारे कोच ने हमको संदेश भेजा है कि अगर तापमान ६० हो तो "All bets are off" इसका अर्थ है कि हमें अपनी रफ़्तार को अपने गोल की बजाय मौसम के हिसाब से एडजस्ट करना पडेगा और हो सकता है बोस्टन क्वालिफ़ाई करने के लिये किसी दूसरे शहर में जाकर अगले महीने कोई और मैराथन दौडनी पडे।
लेकिन जो भी हो, हमारा गोल अभी भी पूरे जी जान से दौडने का है। इन अंग्रेजों को क्या पता कि जिसने मथुरा में बिना बिजली, हाथ से पंखे से ४८ डिग्री सेल्सियस में दिन बिताये हों तो ह्यूस्टन का जलील मौसम हमारा क्या बिगाड लेगा :) झांसी की गर्मी हम भूले थोडे ही न हैं :) खैर एक दिन की बात है कल इस समय तक फ़ैसला हो चुका होगा :)
गुरुवार, जनवरी 27, 2011
व्यस्तता का सबब : ह्यूस्टन मैराथन !
पिछली मैराथन (४२.२ किमी) मैने ३ घंटे और २६ मिनट में समाप्त की थी और उसके बाद फ़ैसला किया था कि अगली मैराथन में अमेरिका की सबसे पुरानी और सबसे सम्माननीय बोस्टन मैराथन दौडने के लिये क्वालीफ़ाई किया जायेगा । बोस्टन मैराथन में दौडने की अनुमति लेने के लिये ३५ वर्ष से कम उम्र युवकों को किसी अन्य मैराथन को ३ घंटा और १० मिनट समय के अन्दर समाप्त करना पडता है । ३५ वर्ष से कम उम्र की नवयुवतियों के लिये ये समय ३ घंटा और ४० मिनट है। देख रहे हैं ना-इंसाफ़ी और कहां गयी बराबरी :)
खैर, पिछ्ले २६ हफ़्तों की ट्रेनिंग में हमने १२०० मील (लगभग १९०० किमी) दौडे । आम तौर पर ५०-६० मील प्रति सप्ताह दौडे गये लेकिन अन्त के दो सप्ताह में ७० (११२ किमी) और ८० मील (१२८ किमी) दौडे गये ।
ट्रेनिंग के बीच में ह्यूस्टन में ४ दौड आयोजित की जाती हैं जिसे वार्म-अप श्रॄंखला कहा जाता है। इसकी शुरूआत १० मील की दौड से होती है, उसके बाद हाफ़ मैराथन, फ़िर २५ किमी और अन्त में ३० किमी की दौड होती है। वार्म-अप श्रॄंखला का उद्देश्य होता है कि आप अपनी ट्रेनिंग को टेस्ट कर सकें और अपने ध्येय के अनुरूप ट्रेनिंग में परिवर्तन ला सकें। इन मैराथन से छोटी दूरी की दौडों में अपने समय के अनुसार आप अपने मैराथन समय की भी भविष्यवाणी कर सकते हैं लेकिन ये हमेशा सही नहीं होती।
| दौड | पूरा करने में लगा समय | मैराथन का अनुमानित समय |
| १० मील (१६ किमी) | १:०५:०० | ३:०१:३९ |
| हाफ़ मैराथन (२१.१ किमी) | १:२८:५० | ३:०५:०० |
| २५ किमी | १:४५:५० | ३:०५:०० |
| ३० किमी | २:०६:५८ | ३:०१:३९ |
बुधवार, अक्टूबर 13, 2010
महिलाओं की ४*४०० मीटर दौड में स्वर्ण पदक !
भारतीय टीम स्वर्ण पदक के लिये फ़ेवरिट नहीं थी। लेकिन जैसा के मेरे मित्र साईमन कहते हैं कि दौड का फ़ैसला उसी क्षण होता है उससे पहले या उसके बाद नहीं। तुमने भले ही मुझे पहले हराया हो लेकिन आज जीतने के लिये तुम्हे मुझे एक बार फ़िर हराना पडेगा।भारत की तरफ़ से शुरूआत मनजीत कौर ने की । मनजीत ने बहुत शानदार तरीके से ४०० मीटर पूरे किये और दूसरे स्थान पर रहते हुये बैटन सिनी जोसेफ़ तो थमाया। दूसरे स्थान पर सिमी जोसेफ़ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुये द्वितीय स्थान को बरकरार रखा। लेकिन नाईजीरिया की खिलाडी एक अच्छी खासी लीड बनाने में कामयाब हो गयी। सिमी ने बैटन अश्विनी अकुंजी को थमाया और यहीं अश्विनी ने दिलों की धडकनों को इतना बढा दिया कि इस दौड को बैठकर देखना नामुमकिन हो गया।
अश्विनी अकुंजी ने पहले २०० मीटर में तेजी से दौडते हुये नाईजीरिया की लीड को कम किया। २०० मीटर के कर्व के बाद जब नाईजीरिया की खिलाडी थोडा थकने लगी तो अश्विनी ने अदम्य साहस और हौसले का परिचय देते हुये आखिरी १०० मीटर में भारत को पहले स्थान पर ला दिया। जिस समय अश्विनी ने मनदीप कौर को बैटन थमाया उसके तुरन्त बाद ही नाईजिरिया की खिलाडी भी दौड पडी।
ये आखिरी ४०० मीटर जानलेवा थे। नाईजीरिया की खिलाडी १०० मीटर में ही मनदीप के बराबर आ गयी और दोनों कदम से कदम मिलाकर दौड रही थी। देखने वालों के रोंगटे खडे हो रहे थे और दौड में २५० मीटर रहते हुये मनदीप आगे निकली, नाईजीरिया की खिलाडी भी उनके साथ आगे बढीं और २०० मीटर तक आते आते भी कुछ कहना मुश्किल था। मनदीप ने अपनी लीड को बरकरार रखा तो आखिरी ५० मीटर में पूरे आत्मविश्वास से दौडते हुये लीड को और बढा दिया। जब ३:२७:७८ में मनदीप ने समाप्ति रेखा को पार किया तो एक इतिहास बन चुका था। राष्ट्रमंडल खेलों में एथलेटिक्स की ४*४०० मीटर प्रतियोगिता (जिसे मैं सबसे कठिन प्रतियोगिता मानता हूँ) में भारतीय धावकों ने स्वर्णपदक जीत कर १२० करोड लोगों को जो तोहफ़ा दिया है, वो अतुलनीय है।
इस दौड का वीडियो जब मैने अपने दोस्तों को दिखाया तो उनके विचार ये है (ये सभी मेरे धावक मित्र हैं)
Luis Armenteros (लुई, ह्यूस्टन के टाप ३ धावकों में आते हैं) I still remember when the US beat the French in the 4x100 free iin the 2008 Oly games. I was yelling at the top of my lungs when we won! Love love love the way the crowds energy increases after each handoff then ERUPTS on the final bend. THIS is why the 4x400 is THE marquee event of all of athletics! Thanks!
Chris McGrew Yes, that was a phenomenal 2nd half by India. What a great race!
Watching again, that 3rd leg was truly something special, as was the surge with 250m remaining. What a couragous move! No matter where you are from, that's the stuff that brings tears of joy.
Neeraj Rohilla @Chris: Yes, that surge was a ballsy move. What a finish.
Chris McGrew Ballsy, indeed. With a Kenyan (He meant Nigerian) right on her shoulder, and having to carry it home for the entire 400m...wow!
Tim McGuirk Fantastic. And Tendulkar got a double century according to the commentary. A good day to be an Indian.
अब इन्तजार किस बात का, इस जीत का वीडियो भी देख लीजिये, कमजोर दिल वाले न देखें और रूमाल पास में रखें क्योंकि पक्का आपकी आंखे भर आयेंगी और गला रूंध जायेगा।
गुरुवार, सितंबर 02, 2010
शतरंज में मात खाना अब भी दुख देता है !
आमतौर पर बीयर बार में टल्ली (हम खुद भी) हुये लोगों से शतरंज खेलना होता रहता है लेकिन उसमें कोई खास मेहनत नहीं करनी पडती। शुरूआती ५-६ दांवो में दूसरे को परखो फ़िर उसका १-२ मोहरा पीट लो, उसके बाद मोहरे से मोहरा बदलो और उसको गलती करने का इन्तजार करो वरना वैसे भी १-२ मोहरा फ़ायदे में हो तो डरना क्या।
खैर आज बात दूसरी रही। आज बरसों के बाद असल में दिमाग लगाना पडा। शुरूआत कोई खास नहीं, हमने उसको सफ़ेद मोहरों से खेलने दिया। फ़िर उसने आक्रामक खेल दिखाया लेकिन हमने उसके दो पैदल मार ही लिये। इसके बाद हम उसकी गलती का इन्तजार करते रहे और वो हमारे सिर पर आ गया। हम सुरक्षात्मक खेल रहे थे लेकिन उसके बावजूद हमारे खाने की पहली दो पंक्तियों में उसका हाथी, वजीर और घोडे का जोर लेकिन वो हमारी सुरक्षा को भेद नहीं पाया।
आस पास लोग इकट्ठे हुये और हमें भी लगा कि ये कोई आम बन्दा नहीं है। चुस्त और दुरूस्त होकर खेलने लगे...
हां, उसका नाम ग्राह्म था। उसकी साथी रूबी और हमारी जान पहचान के कुछ लोग रूककर खेल देखने लगे। देखने में हमारी स्थिति कमजोर थी और उसकी भारी लेकिन हमें अपने डिफ़ेन्स पर भरोसा था और विश्वास भी कि २ पैदल से आगे हैं। खैर नाजुक स्थिति में खेल चला और आखिर वो कुछ पीट नहीं पाया। खेल सीरियस हो गया और इसके बाद हमने कुछ मोहरे बदले और स्थिति थी:
सफ़ेद: ऊंट, हाथी, बादशाह और ४ पैदल
काला (हम): ऊंट, हाथी, बादशाह और ६ पैदल
अब तक खेल १.५ घंटा चल चुका था और दोनों की उतर चुकी थी। खेल की स्थिति चित्र में स्पष्ट है। कम रोशनी के चलते काले मोहरे इतने साफ़ नहीं हैं।

इसके बाद हमने एक गलती कर दी और बैठे बिठाये अपने हाथी को पिट जाने दिया। उफ़, खेल के बीच में सुन्दर लडकियों की बात करने से यही होता है :)
और, यहीं बाजी पलटी और २० मिनट बाद उसने हमें मात दे दी। उस एक गलती ने बहुत दुख दिया, खासकर इसलिये कि चलते चलते उसने कहा कि "I almost lost but just got lucky". लेकिन हम दोनों ने माना कि टल्ली हालत में इतना इंटेन्स खेल कई सालों के बाद खेला होगा।
अब वो अगर फ़िर कहीं मिला तो एक खेल उधार रहा । लेकिन बेवकूफ़ी से हारी हुयी बाजी अब भी दुख देती है।
रविवार, अगस्त 01, 2010
हे दईया कहाँ गये वे लोग...
वैसे तो जरूरत नहीं है इन त्योंहारों की लेकिन एक मौका मिल जाता है आंख बन्द करके पुराने दिनों को जीने का और शायद कोई कसक कहीं कम सी हो जाती है।
बाकी भी बहुत यादें हैं जो जेहन के किसी बक्स में बन्द हैं, शायद किसी और रोज निकल के चौंका दें।
खैर, चिट्ठे पर बहुत पर्सनल कभी नहीं लिखता लेकिन शायद ये क्रम जल्दी ही तोडना पडे, तब तक के लिये एक ऐसा नगीना सुनिये जो हमारे दिल के बहुत करीब है।
हाय दईया,
कहाँ गये वे लोग, बृज के बसईया...
न कोई संगी, न कोई साथी...
न कोई सुध का लेवईया...
कहाँ गये वे लोग....
स्वर लहरी फ़िर से मुंशी रजीउद्दीन और उनके बेटों फ़रीद अयाज और अबु मोहम्मद की हैं।
बुधवार, मई 12, 2010
आईये फ़िर कव्वालीमय हो जायें....!!!
सखी बाली उमरिया थी मोरी,
मोरे चिश्ती बलम चोरी चोरी,
लूटी रे मोरे मन की नगरिया....
सोमवार, अप्रैल 05, 2010
चले जइयो बेदर्दा मैं रोये मरी हूँ !!!
चले जइयो बेदर्दा मैं रोये मरी हूँ...
चलते चलते ये भी बताते जायें कि पिछले शनिवार को हमने उस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जिसके लिये हम कई महीनों से प्रयासरत थे। हमने इस बसन्त के लिये अपने लिये दो लक्ष्य रखे थे, पहला कि १० किमी की दौड ४० मिनट से कम समय में पूरी की जाये और दूसरा कि ५ किमी की दौड १९ मिनट से कम समय में पूरी की जाये। १० किमी वाले गोल को इस बसन्त दो बार पूरा किया गया और ५ किमी वाले गोल को सिर्फ़ एक बार ही पूरा कर सके। १७ अपैल को हम एक और ५ किमी वाली रेस दौड रहे हैं, शायद उसमें एक बार फ़िर १९ मिनट से कम समय में इसे पूरा कर सकें।
रोडियो रन (१० किमी): ३९:४९
बायू सिटी क्लासिक (१० किमी): ३९:३३
अर्थ डे रन (५ किमी): १८:५१.७
अब हम दिल पे हाथ रखकर कह सकते हैं कि ह्यूस्टन में शौकिया दौडने वालों में हमें भी लोग पहचानने लगे हैं :)
५ किमी वाली दौड की रिपोर्ट अंग्रेजी में यहाँ लिखी है, हिन्दी में लिखकर आप सभी को बोर नहीं करना चाहते थे, ;-)
अब तक बसन्त में हुयी दौडों का व्यौरा:
मेडिकल सेंटर ५किमी (मैराथन के २ हफ़्ते बाद) : १९:४५
बफ़ैलो वालो ६ किमी (क्रास कंट्री, ऊंचा नीचा रस्ता): २५:१०
स्टेप्स फ़ार स्टूडेंट्स ५ किमी : १९:१२ (अपने उम्र वर्ग में प्रथम)
रोडियो रन (१० किमी): ३९: ४९ (पहली बार ४० मिनट से कम समय में १० किमी)
रेस अगेन्स्ट वायलेंस (५ किमी): १९:२९ (अपने उम्र वर्ग में द्वितीय)
बायू सिटी क्लासिक (१० किमी): ३९:३३ (अब तक की मेरी सबसे तेज १० किमी दौड)
अर्थ डे ५ किमी: १८:५१ (अब तक की मेरी सबसे तेज ५ किमी दौड)
मंगलवार, मार्च 30, 2010
माइक्रो पोस्ट !!!
दौड़ने के बाद लैब वापिस आये, झोला उठाया और व्यायामशाला की तरफ जाने लगे, उसमे बटुआ रखा और फोन ये सोचकर मेज की दराज में डाल दिया कि जिम मैं कहीं गम हो गया तो...(नया नया महंगा फोन लिया है न :) )|
फिर रास्ते में चलते हुए सोचा कि आज जिम से ही सीधे घर चले जायेंगे और लैब वापिस नहीं आयेंगे, हमारे मन ने इसका पूर्ण समर्थन किया...
उसके बाद जब जिम के दरवाजे पर पंहुचे और माथा पकड़ कर सोचा कि जब नहाने के बाद घर ही जा रहे हैं तो घर जाके क्यों नहीं नहा सकते? बात तो सही है, फिजूल में इतनी दूर आये...लौटे और अपनी चम्पाकली में बैठकर घर की तरफ रवाना हुए, रास्ते में याद आया कि किसी को फोन करना है....फिर माथा पकड़ किया कि फोन तो लैब की मेज की दराज में बंद है....
खैर घर आये, झोला खाली किया तो देखा बटुए के साथ फोन भी पडा मुस्कुरा रहा था....इसे क्या कहेंगे? सब कान्शियश माइंड की उठापटक ?
या फिर, उम्र हो रही है और बुढापे की दस्तक पर बुद्धि काम करना कम कर दे रही है...;)
सोमवार, मार्च 15, 2010
अगर ये पोस्ट अझेल लगे तो दोष दीप्ति को देना !!!
शुक्रवार, मार्च 12, 2010
२४ घंटा न्यूज चैनलों को समर्पित....
Breaking News: Some Bullshit Happening Somewhere
रविवार, फ़रवरी 07, 2010
बफैलो वालो (Buffalo Wallow) ६ किमी क्रास कंट्री दौड़ ....
आज सुबह एक ६ किमी की क्रास कंट्री दौड़ में भाग लिया गया | इस दौड़ की ख़ास बात थी कि बजाय सड़क पर दौड़ने के, दौड़ घास और मिट्टी और कीचड (हमारे यहाँ पिछले २ दिनों में खूब बरसात हुयी) से भरी पगडंडियों पर दौड़ी गयी | दौड़ में २ किमी के एक लूप को तीन बार दौड़ना था और हर लूप में २ विकट चढ़ाई थी, मतलब पूरे ६ किमी में ६ चढ़ाइयाँ|
इस ६ किमी की दौड़ को हमने २५ मिनट और १० सेकेंड्स में पूरा किया| हमारे मित्र साइमन ने हमें चुनौती दी थी जिसे स्वीकारते हुए हमने उन्हें इस दौड़ में १५ सेकेंड्स से परास्त किया, उनका समाया २५ मिनट २५ सेकेंड्स रहा | अब साइमन से जब बुधवार को मिलेंगे तो उनकी खूब टांग खींची जायेगी और शायद वो अभी से अगली दौड़ में हमारी वाट लगाने की तैयारी शुरू कर चुके होंगे, ;-)
(With my team members before the race)
(At starting line)
(Looking up ahead for that upcoming hill)
(A nice flat stretch in the race)
(The mean hill and jumping across the nasty mud pit)
(The whole race was run on muddy trail)
(The final sprint. Poor Simon couldn't close the gap and I kept increasing the lead and beat him by 15 seconds in the end)
































